Javed khan
626 views
2 days ago
💸 डॉलर के सामने रुपया कमजोर, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.20 पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत होता डॉलर इसके पीछे बड़ी वजह हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत भी बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जिससे भारत के आयात खर्च पर दबाव बढ़ने की आशंका है। फॉरेक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर तेल की कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं और वैश्विक तनाव जारी रहा, तो रुपये में आगे और कमजोरी देखी जा सकती है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न करने के फैसले से डॉलर को और मजबूती मिली है, जिसका असर रुपये पर पड़ा है। #Rupee #Dollar #IndianEconomy #BreakingNews #OilPrices #BusinessNews #Forex #GlobalMarket #EconomyNews #TrendingNews #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट