Newsgenix
384 views
2 days ago
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला कोर्ट के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर वकीलों के अवैध चैंबर तोड़ने पहुंचे नगर निगम और पुलिस के #news अफसरों से वकील भिड़ गए. सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया. गो बैक और मुर्दाबाद के नारे लगाए. एक युवा वकील ने तो अपने चैंबर को अंदर से बंद कर लिया और फांसी का फंदा लगाने की धमकी देने लगा. कुछ अन्‍य वकीलों ने भी खुद को चैंबर में बंद कर लिया. कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए थे. पुलिस ने बल प्रयोग किया और चैंबर तोड़कर वकीलों को बाहर निकाला. पथराव कर रहे वकीलों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.