Javed khan
523 views
15 hours ago
🔥 कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, Rahul Gandhi ने बताया ‘चुनावी बिल’ देश में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ने की बात पहले ही कही गई थी। उनका कहना है कि कमर्शियल गैस की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारियों जैसे चायवाले, ढाबा संचालक, होटल, बेकरी और हलवाई पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसका असर आम लोगों की थाली तक पहुंचेगा, क्योंकि खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। #GasCylinder #Mehengai #RahulGandhi #IndiaNews #BreakingNews #LPGPrice #DelhiNews #AamAadmi #Inflation #LatestNews #😱LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा 😮 #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट