#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर एक और भारतीय जहाज मुंबई पहुंचा, अपने साथ लाया 15 हजार टन LPG
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है। यहां से सुरक्षित निकलकर एक और मालवाहक जहाज मुंबई पहुंचा है। यह जहाज अपने साथ 15 हजार टन LPG लेकर आया है। यह जहाज बीते रविवार को होर्मुज को पार किया। ग्रीन आशा पश्चिम एशिया युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला आठवां भारतीय ध्वज वाला व्यापारी जहाज है। ये सभी आठ जहाज एलपीजी टैंकर वाले हैं। शिपिंग डेटाबेस के अनुसार, ग्रीन आशा एक मध्यम आकार का गैस कैरियर है, जिसका स्वामित्व एमओएल इंडिया के पास है। एमओएल इंडिया, जापान की वैश्विक शिपिंग कंपनी मित्सुई ओएसके लाइन्स की भारतीय शाखा है। इस टैंकर की डेडवेट क्षमता 26,000 टन से अधिक है।
पूरी खबर: https://shorturl.at/IE3jy
#StraitOfHormuz #Mumbai #LPG #IndianShip #EnergySupply #OilAndGas
#Newsgenix