sima ⋆ͥ͢♟️⋆ᷟ͢ .08☀️‑ᷤ‑ͪ‑ᷢ‑ⷭ‑ͪ‑ᷧ‑ͭ♪ǫᴜᴇᴇɴ
950 views
1 days ago
घर पर बनाकर खाइए फ्रूट कस्टर्ड 😋 1.5 किलो दूध लीजिए उसमें से 100 ग्राम ठंडा दूध अलग से रख लीजिए और बाकी के 1 किलो 400 ग्राम दूध को चलाते हुए तब तक पकाइए जब तक वो 1 किलो 200 ग्राम न रह जाए। अब बचे हुए 100 ग्राम ठंडे दूध में भर भर कर 3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर घोल लीजिए और इसे गरम दूध में चलाते हुए मिक्स कर लीजिए। इसके बाद 3 मिनिट तक और पकाइए। अब मिक्स को ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने के बाद 250 ग्राम शक्कर मिलाकर मिक्सर ग्राइंडर में चला कर एक सार कर लीजिए। कुछ फल जैसे आम, केला, अनार, सेव, अंगूर काटकर डालिए साथ में पहले से भिगोकर रखे हुए 20 से 25 बादाम छीलकर काटकर डालिए। अब फ्रिज में ठंडा होने रख दीजिए। 2 घंटे बाद परिवार के साथ खाइए बहुत स्वादिष्ट लगता है 🙏 #🍲रेसीपीज् #😋 आईच्या हातचं जेवण #😋आम्ही खादाडी🥧 #🥗 आजचे स्पेशल जेवण🫕 #🍮स्वीट डिश