गुस्से में हुआ था डिशवॉशर का आविष्कार, एक महिला की जिद ने बदल दी दुनिया की रसोई, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी
Story of the Dishwasher Invention: आज डिशवॉशर आधुनिक रसोई का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यह मशीन मिनटों में बर्तनों को साफ कर देती है और लोगों का समय बचाती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डिशवॉशर का आविष्कार किसी वैज्ञानिक प्रयोगशाला में नहीं, बल्कि एक महिला की नाराजगी और घरेलू परेशानी से हुआ था। इसकी कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही प्रेरणादायक भी।