Top News.in
7.4K views
14 hours ago
#🫨कालकाजी में सुबह-सुबह लगी भीषण आग🔥 राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग 'पंजाबी तड़का' नामक रेस्टोरेंट में लगी थी, जो बेसमेंट प्लस तीन मंजिला इमारत में स्थित है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। न फायर टीम ने दूसरी मंजिल पर फंसी 70 से 75 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की वजह एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स