#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. अलीगढ़ से सीधे लखनऊ पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल और KGMU में भर्ती घायलों का हालचाल जाना. मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बिजली विभाग, फायर विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण के 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने SIT जांच के आदेश दिए हैं. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया है.
#LucknowFire #YogiAdityanath #Lucknow #UttarPradesh #Newsgenix