राहुल गांधी का बड़ा आरोप — “केंद्र सरकार छोटे राज्यों को कमज़ोर करना चाहती थी”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर देश से झूठ बोला गया।
राहुल गांधी के अनुसार, सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने के पीछे एक “ख़तरनाक योजना” छिपाए हुए थी। उनका कहना है कि इस बिल के जरिए चुनावी नक्शा बदलने और राज्यों की सीटों में बदलाव की कोशिश की जा रही थी, जिससे दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों को नुकसान होता।
उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संविधान पर हमला है।
वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की बड़ी जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संघीय ढांचे को कमजोर करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने इसे रोक दिया।
आपको बता दें कि महिला आरक्षण और डीलिमिटेशन से जुड़ा संवैधानिक संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका। मतदान में इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े।
इस पूरे मामले पर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में डीलिमिटेशन को लेकर विरोध देखा जा रहा है।
#RahulGandhi #PriyankaGandhi #NarendraModi #Parliament #WomenReservation #Delimitation #IndianPolitics #BreakingNews #HindiNews #PoliticsNews #ViralNews #TrendingNow
#🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट