सुशील मेहता
457 views
1 days ago
शनि जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस विशेष दिन पर शनि देव की उपासना करने से साधक को रोग, दोष और बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि शनि जयंती के दिन शनि देव की उपासना करने से शनि ढैया, साढ़ेसाती और शनि की महादशा से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, शनि जयंती के दिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं, किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा। तुला राशि बता दें कि शुक्र तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं और शनिदेव के मित्र भी हैं। ऐसे में तुला राशि को शनि की उच्च राशि भी माना जाता है। ऐसे में शनि देव अधिकांश समय तुला राशि पर मेहरबान रहते हैं। शनि जयंती के विशेष दिन पर शनि देव की उपासना करने से जातक को सफलता, समृद्धि और आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होती है। शनि देव की उपासना करने से नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिलता है। मेष राशि ज्योतिष विद्यानों के अनुसार, शनि जयंती के कुछ दिन पहले मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। जिससे मेष राशि को इस अवधी में धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। साथ ही वह काई क्षेत्र में उन्नति भी हासिल करेंगे। इस दौरन कर्ज से राहत मिलेगा, वहीं आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। मिथुन राशि गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव मिथुन राशि पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और समाज में कद बढ़ेगा। लंबे समय अटके हुए कार्य भी इस अवधि में पूर्ण होंगे और इस दौरान पैतृक संपत्ति के मामले में सुखद समाचार मिलेगा। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। #शुभ कामनाएँ 🙏