कभी पिता की दुकान पर बेचते थे जूस, सस्ते कैसेटों से खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, जानें गुलशन कुमार की कहानी
Gulshan Kumar Career: गुलशन कुमार ने पिता की जूस की दुकान से कारोबार की बारीकियां सीखकर रिकॉर्ड और कैसेट बेचने से शुरुआत की थी। आगे चलकर उन्होंने टी-सीरीज की नींव रखी और भक्ति संगीत को घर-घर पहुंचाया।