“अमित शाह जवाब दो!”
देश के छात्रों और युवाओं के सवालों का जवाब आखिर कौन देगा?
विपक्षी नेताओं के साथ संसद परिसर में प्रदर्शन कर हमने गृह मंत्री अमित शाह से छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर के ‘चंदा चोरी’ से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब की मांग की। जब सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज, पेलेट गन और AK-47 जैसे हथियारों के इस्तेमाल के आरोपों पर भी चुप रहे, तो क्या हम भी मीडिया की तरह चुप बैठ जाएँ? लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और छात्रों पर बल प्रयोग हो या जनता के पैसे से जुड़ा सवाल—हर मुद्दे पर जवाब देना ही होगा। #AmitShahJawabDo #StudentsProtest #YouthVoice #Parliament #PappuYadav #Accountability
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav#🗞️पॉलिटिकल अपडेट#🆕 ताजा अपडेट#📰 बिहार अपडेट#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
छात्रों की गूंज, बदलाव की हुंकार! 📚🏃♂️
पूर्णिया मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और युवाओं के बेहतर भविष्य का जनसंकल्प है। आइए, कदम से कदम मिलाकर बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
#छात्रों_की_गूंज #PurniaMarathon #YouthPower #Purnia #Bihar
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav#📰 बिहार अपडेट#🆕 ताजा अपडेट#🗞️पॉलिटिकल अपडेट#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
श्रावण माह में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
आज बांका जिला के कटारिया तिलैया मोड़ पर श्रावण माह के पावन अवसर पर कसबा हिंदू युवा संघ (पूर्णिया) द्वारा आयोजित निःशुल्क सेवा शिविर का दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रावणी श्रद्धालुओं की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए कसबा हिंदू युवा संघ के अध्यक्ष श्री ऋतिक साह उर्फ विक्की जी सहित सभी समर्पित साथियों का हृदय से आभार एवं साधुवाद। समाज और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए युवाओं का यह समर्पण निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।
महादेव से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो तथा सेवा में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को स्वस्थ, सुरक्षित और ऊर्जावान रखें।
हर-हर महादेव!
#HarHarMahadev #Shravan2026 #SevaHiDharma #KasbaHinduYuvaSangh #Purnia #Sanatan #Bihar
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav#📰 बिहार अपडेट#🆕 ताजा अपडेट#🗞️पॉलिटिकल अपडेट#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
जय श्रीराम !
राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। मंदिर के चंदे की चोरी हुई है उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
आस्था के नाम पर किसी भी तरह की अनियमितता स्वीकार नहीं हो सकती। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे कानून के अनुसार सज़ा मिले और देश की जनता के सामने सच आए।
जय श्री राम।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav#📰 बिहार अपडेट#🆕 ताजा अपडेट#🗞️पॉलिटिकल अपडेट#🌐 राष्ट्रीय अपडेट