भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में 12वीं की छात्रा खुशी उर्फ खुशबू की हत्या सोते समय मंगलवार सुबह लगभग चार बजे कर दी गई थी। सौतेली मां पिंकी ने उसके पैर पकड़ लिए थे और पिता कपिल शर्मा उसके मुंह पर तकिया रखकर बैठ गया था। आरोपी छात्रा की जान निकलने तक तकिया रखकर बैठा रहा। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि कपिल और पिंकी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन से खुशी की हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। कपिल परतापुर स्थित एक दूध डेयरी के प्लांट में काम करता था। सोमवार रात को वह नाइट ड्यूटी पर गया था और मंगलवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे वापस घर लौटा।
खुशी की मां की भी हत्या का आरोप
खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बहन प्रीति का विवाह वर्ष 2009 में कपिल से हुआ था। वर्ष 2017 में प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आरोप है कि प्रीति की भी आरोपी कपिल ने हत्या कर दी थी। उनके एक बेटी खुशी और बेटा राधे थे। छह माह बाद ही कपिल ने पिंकी से दूसरा विवाह कर लिया था। कपिल मूलरूप से मुंडाली थाना क्षेत्र के समयपुर गांव का रहने वाला है। वह दूसरी पत्नी पिंकी, खुशी और राधे के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में रहने लगा था।
ये बोले एसपी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात में प्रयोग किया गया तकिया बरामद किया है। अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️