पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदलाव सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कोलकाता पुलिस के एक्स अकाउंट ने पश्चिम बंगाल के बड़े नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी से जुड़े कुछ अन्य नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, अकाउंट अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गृह मंत्रालय (MHA) के आधिकारिक हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। यह बदलाव राज्य में बदले सत्ता समीकरणों के बाद देखा जा रहा है।
#KolkataPolice #PMModi #AmitShah #MamataBanerjee #AbhishekBanerjee #TMC #BJP #India
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📢बंगाल के नए CM बने शुभेंदु अधिकारी🪑