फॉलो करें
The Coverages
@the_coverages
1,651
पोस्ट
3,952
फॉलोअर्स
The Coverages
22 ने देखा
23 मिनट पहले
#⛽CNG की कीमतों में लगी आग 😲 दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम, 1 रुपये की हुई बढ़ोतरी; फटाफट चेक करें नया रेट नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इस बार एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह नई दरें आज यानी रविवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। पहले हुई थी 2 रुपये की बढ़ोतरी बता दें कि अभी दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब फिर से सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ गई है। ऑटो और कैब चालकों पर पड़ेगा ज्यादा असर सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। एक सप्ताह के अंदर दो बार सीएनजी के दाम बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ऑटो और कैब का किराया भी महंगा हो सकता है, जिसका असर सीधा लोगों की जेब पर पड़ेगा। #🆕 ताजा अपडेट #📢शेयरचैट अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
The Coverages
5 ने देखा
30 मिनट पहले
#📢राहुल ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग 'आपने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया?' NEET-UG पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने PM को घेरा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। वही, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से नहीं हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए है। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने 2024 और 2026 के नीट पेपर लीक मामलों से निपटने के तरीके की तुलना की और पीएम मोदी से देश द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने की मांग की। पेपर लीक पर मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं? कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नीट 2024 पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई ने जांच शुरू की। एक समिति बनाई गई। नीट 2026 पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद कर दी गई। मंत्री ने अभी भी इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई फिर से जांच कर रही है। एक और समिति बनाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी देश के आपसे कुछ सवाल हैं। उनके जवाब दीजिए! बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? आप इस बार-बार होने वाली परीक्षा पे चर्चा पर चुप क्यों हैं? आपने बार-बार विफल हो रहे शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया है?" नीट-यूजी 2026 रद, अब 21 जून को होगी परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को 3 मई को आयोजित हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा को रद कर दिया। यह कदम जांचकर्ताओं को मिले उन सबूतों के बाद उठाया गया, जिनमें पाया गया था कि परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र के कई सवाल लीक हो गए थे। सरकार ने बाद में यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया। अब यह परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित की जाएगी। इस रद्दीकरण से लगभग 23 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। 2019 में एनटीए द्वारा परीक्षा के आयोजन का जिम्मा संभालने के बाद यह पहली बार है जब पूरी नीट-यूजी परीक्षा को रद किया गया है। #🌷भाजपा 🟠 #🌷नरेन्द्र मोदी #🆕 ताजा अपडेट #📝नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन 😲
The Coverages
1 ने देखा
31 मिनट पहले
#🆕 ताजा अपडेट कहां स्थित है Afsluitdijk, जहां गए थे पीएम मोदी? लोग बोले- नाम पढ़ने में ही सांस अटक गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 5 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं। इसकी शुरुआत यूएई से हुई, फिर वह नीदरलैंड गए और अब तीसरे चरण में वह स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचने वाले हैं। इसी दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड के Afsluitdijk (अफस्लूटडाइक) भी गए। सोशल मीडिया पर इस जगह के नाम को लेकर नई बहस छिड़ गई। सुनकर लोग कहने लगे कि इसका उच्चारण कैसे किया जाता? नाम पढ़ने में ही सांस अटकने लगी। तो किसी ने कहा कि किस-किस को लगा कि टाइपो मिस्टेक था। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌷नरेन्द्र मोदी #🌷भाजपा 🟠 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
The Coverages
541 ने देखा
16 घंटे पहले
#🆕 ताजा अपडेट PM मोदी की अपील का असर, CM नायब सैनी के काफिले से गाड़ियां घटकर हुई 3; दिया ईंधन बचत का संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन कम खर्च करने की अपील का असर शनिवार को सीएम नायब सैनी के काफिले पर भी नजर आया। पहले काफिले की सात से दस गाड़ियां रहती थी, इसे तीन गाड़ियों #🌷नरेन्द्र मोदी #🌷भाजपा 🟠 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️
The Coverages
14K ने देखा
17 घंटे पहले
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ ग्रेटर नोएडा सदर तहसील में बनेगा खूबसूरत तालाब, वर्षा जल संचयन और मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा लगातार गिरते भूजल स्तर और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। सदर तहसील परिसर में 1160 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला एक बड़ा तालाब खुदवाया जाएगा। इस तालाब की चौड़ाई 18 मीटर और गहराई 2.5 मीटर रखी जाएगी। मानसून से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है। तालाब की खुदाई के साथ चारों ओर आकर्षक सीढ़ियां बनाई जाएंगी। #📢शेयरचैट अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
The Coverages
423 ने देखा
17 घंटे पहले
#📢शेयरचैट अपडेट्स Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें सीएम विजय ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व में बनी टीवीके सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच शनिवार को सीएम विजय ने अपने सभी मंत्रियों को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास सबसे ज्यादा मंत्रालय रखे हैं। इनमें से गृह विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय भी शामिल है। तमिलनाडु में नई सरकार गठन के बाद लोकभवन ने शनिवार को मंत्रियों के विभागों का आवंटन किया है। लोकभवन की तरफ से मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और कुल 10 मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे हैं। तमिलनाडु लोकभवन की तरफ से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पास कई अहम मंत्रालय रखे हैं। #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
The Coverages
513 ने देखा
17 घंटे पहले
#📢शेयरचैट अपडेट्स 'नीदरलैंड भारत का बड़ा निवेशक': पीएम मोदी बोले- व्यापार में भी आगे; अब साथ मिलकर करेंगे नई शुरुआत नीदरलैंड की राजधानी हेग में आयोजित सीईओ राउंड टेबल ऑन इकोनॉमिक टाइज बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति का मजबूत रोडमैप पेश किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज 300 से अधिक डच कंपनियां भारत की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। यह इन कंपनियों के विजन और भारत के प्रति उनके भरोसे का ही नतीजा है। इसी विश्वास के कारण नीदरलैंड आज यूरोप से भारत का सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। इसके साथ ही व्यापार के मामले में वह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा भागीदार है। डच कंपनियां केवल भारत में जाने-माने ब्रांड नहीं हैं, बल्कि वे दोनों देशों की दोस्ती की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। #🆕 ताजा अपडेट #🌷भाजपा 🟠 #🌷नरेन्द्र मोदी #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
The Coverages
870 ने देखा
17 घंटे पहले
#🆕 ताजा अपडेट अब बंगाल में भी लागू होगा UP मॉडल, तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों से होगी वसूली; सीएम सुवेंदु का एलान मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले आधिकारिक जिला दौरे के दौरान उपद्रवियों आहैर पुलिस प्रशासन को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। शनिवार को दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर पहुंचे मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिनाथ गुप्ता और मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में पुलिस बल के सभी स्तरों अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की। उपद्रवी ही करेंगे नुकसान की भरपाई मुख्यमंत्री ने दोटूक लहजे में कहा कि पुलिस पर हमले की कोई भी घटना अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों (आरोपितों) से ही नुकसान की वसूली की जाएगी।
The Coverages
524 ने देखा
17 घंटे पहले
#🆕 ताजा अपडेट आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40000 देगी सरकार, जन्म दर बढ़ाने के लिए फैसला आबादी कम होने के चलते लोकसभा में सीटें घटने की आशंका के बीच आंध्र प्रदेश की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। यह कदम राज्य में तेजी से घटती प्रजनन दर को रोकने के प्रयासों के तहत उठाया गया है।परिसीमन को लेकर दक्षिण के राज्यों को इस बात की आशंका है कि उत्तर भारत के मुकाबले उनकी आबादी कम होने के चलते लोकसभा में उनकी सीटें कम हो सकती हैं।
The Coverages
630 ने देखा
17 घंटे पहले
#🆕 ताजा अपडेट बंगाल में अवैध कब्जों पर बुलडोजर एक्शन जारी, अब हसनाबाद में चला प्रशासन का डंडा बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। कोलकाता के तिलजला में कार्रवाई के बाद अब उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है।