कसाई भी रो पड़ा जब बकरे ने खोला अपनी पिछली 499 मौतों का खौफनाक राज!
😱 आखिर क्यों वो कटने से पहले हंस रहा था? 🐐🔥
=========>>>>>>
कर्म की सजा
भोज के लिए एक व्यक्ति ने एक बार एक बकरे की बलि चढ़ाने की तैयारी आरम्भ की। उसके बेटे बकरे को नदी में स्नान कराने ले गये। नहाने के समय बकरा एकाएक बड़ी जोर से हँसने लगा; फिर तत्काल दुःख के आँसू बहाने लगा। उसके विचित्र व्यवहार से चकित हो कर बेटों ने उससे जब ऐसा करने का कारण जानना चाहा तो बकरे ने कहा कि कारण वह उनके पिता के सामने ही बताएगा।
व्यक्ति के सामने बकरे ने यह बतलाया कि उसने भी एक बार एक बकरे की बलि चढ़ायी थी, जिसकी सज़ा वह आज तक पा रहा था। तब से चार सौ निन्यानवे जन्मों में उसका गला काटा जा चुका है और अब उसका गले कटने की अंतिम बारी है। इस बार उसे एक बुरे कर्म का अंतिम दंड भुगतना था, इसलिए वह प्रसन्न होकर हँस रहा था। किन्तु वह दुःखी हो कर इसलिए रोया था कि अगली बार से तुम्हारे भी सिर पाँच सौ बार काटे जायेंगे।
व्यक्ति ने उसकी बात को गंभीरता से लिया और उसके बलि की योजना स्थगित कर दी तथा अपने बेटों से उसे पूर्ण संरक्षण की आज्ञा दी। किन्तु बकरे ने व्यक्ति से कहा कि ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि कोई भी संरक्षण उसके कर्मों के पाप को नष्ट नहीं कर सकते। कोई भी प्राणी अपने कर्मों से मुक्त नहीं हो सकता।
जब बेटे उस बकरे को ले कर उसे यथोचित स्थान पर पहुँचाने जा रहे थे। तभी रास्ते में किनारे एक पेड़ के शाखा पर नर्म-नर्म पत्तों को देख ज्योंही बकरे ने अपना सिर ऊपर किया, तभी एक वज्रपात हुआ और पेड़ के ऊपर पहाड़ी पर स्थित एक बड़े चट्टान के कई टुकड़े छिटके। एक बड़ा टुकड़ा उस बकरे के सिर पर इतनी ज़ोर से आ लगा कि पलक झपकते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
जय श्री राम
=====>>>
#Karma #SpiritualAwakening #HinduMythology #LifeLessons #SanatanDharma #Wisdom #Reincarnation #AncientStories #MoralStories #TrendingIndia
✍️
यह कहानी हमें सिखाती है कि हमारे द्वारा किया गया हर छोटा-बड़ा कार्य लौटकर हमारे पास जरूर आता है। अनजाने में किया गया पाप भी अपना फल दिए बिना नहीं छोड़ता। इसलिए किसी भी जीव को कष्ट देने से पहले उसके परिणामों के बारे में जरूर सोचें। 📿✨
500 बार गला कटने का दर्द क्या आप सह पाएंगे? 😱 क्या आपको लगता है कि इंसान अपने बुरे कर्मों के फल से कभी बच सकता है?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 🙏
🗳️❓
क्या आप पुनर्जन्म और कर्म के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं? 🧐
हाँ, पूरी तरह से ✅
नहीं, यह सब अंधविश्वास है ❌
पता नहीं, सोच रहा हूँ 🤔
#🔊सुन्दर कांड🕉️ #🙏गीता ज्ञान🛕 #🕉️सनातन धर्म🚩 #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #hindu