गया की खबरें

Naulesh kumar
492 views
5 months ago
कोंच प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, बाली, प्रांगण,सिंघड़ा मध्य विद्यालय,चतुरीविघा, मध्य विद्यालय में बुधवार को भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।साथ ही विश्व दिव्यांगता दिवस के बारे में भी प्रधानाध्यापक देवदत्त तिवारी के द्वारा छात्र छात्राओं के बिच विशेष प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया गया कि दिव्यांग जन हमारे समाज के लिए एक चुनौती है जिनके प्रति सहानुभूति और मदद हेतु सभी लोगों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। वही नागेंद्र कुमार राही ने बच्चों को उपरोक्त बातें को प्रथम राष्ट्रपति के बारे में छात्र छात्राओं को बताया।डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के जीरादेई में एक चित्रगुप्तवंशी कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता महादेव सहाय संस्कृत और फ़ारसी दोनों भाषाओं के विद्वान थे। उनकी मां कमलेश्वरी देवी एक अत्यंत धार्मिक महिला थीं जो अक्सर उन्हें रामायण और महाभारत की कहानियाँ सुनाया करती थीं। पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटे, डॉ. प्रसाद के एक बड़े भाई और तीन बड़ी बहनें थीं। दुर्भाग्यवश, बचपन में ही उनकी माँ का देहांत हो गया, जिसके बाद उनकी बड़ी बहन ने उनकी देखभाल की।अपनी पारंपरिक प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने छपरा जिला स्कूल में दाखिला लिया। जून 1896 में, मात्र 12 वर्ष की आयु में, उनका विवाह राजवंशी देवी से हुआ। इसके बाद, उन्होंने और उनके बड़े भाई महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने पटना स्थित टीके घोष अकादमी में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने दो वर्ष तक अध्ययन किया। वही कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश कुमार, नागेंद्र कुमार राही, नितेश रंजन, मोहम्मद राशिद खान,मनोज कुमार सिंह,अमित कुमार, दीपक कुमार, रामाश्रय यादव,कलावती कुमारी, रश्मि कुमारी, बेनजीर रौशनी इमरोज़, नन्दिनी यादव एवं बाल संसद के प्रधानमंत्री मुस्कान कुमारी,उप प्रधानमंत्री आदित्य कुमार शिक्षा मंत्री विक्रम कुमार आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। #गया की खबरें
Naulesh kumar
535 views
6 months ago
टिकारी विधानसभा के राजद प्रत्याशी अजय कुमार का चुनावी जनसम्पर्क तेज। कोंच द्वितीय चरण में होने वाले टिकारी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दालों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार क्षेत्र में अपना जनता से संपर्क अभियान तेज कर दिया है रविवार को महागठबंधन से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अजय कुमार द्वारा भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है । रविवार को अजय कुमार द्वारा आंती पंचायत के बाना बीघा ,आती बाजार ,पलाकि ,मे अपना जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान अजय कुमार ने शहीद के स्मारक पर जाकर माथा टेका। आंती मुखिया पति संजय यादव, किशोर यादव, ने बताया की क्षेत्र में युवाओं का विशेष उत्साह देखा जा रहा है बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा बदलाव चाहते हैं ।वही हम के प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार भी लगातार समर्थकों के साथ क्षेत्र में बने हुए हैं श्री कुमार के किया गए कार्यों और नीतीश सरकार की योगदानों को लेकर जनता के बीच अपने पक्ष को मजबूती से रख रहे हैं। इसके साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डटे हुए हैं । कुछ लोग जन स्वराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ शशी कुमार यादव भी तीसरे मोर्चे के रूप में देखने लगे हैं। हालांकि अभी जनता किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर बोलने के तैयार नहीं है। #गया की खबरें
Naulesh kumar
527 views
6 months ago
विस हम प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन कोंच प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन टिकारी विधायक विधानसभा के हम प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया है। इसके बाद मंच का संचालन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्री कांत सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह के संबोधित करते हुए डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में विकास के नाम पर एनडीए को बिहार की जनता अबकी बार दो सौ पार करेगी। टिकारी विधानसभा क्षेत्र में विकास का गंगा बहाया गया है जिसके तहत पच्चास हजार मतों से मुझे चुनाव जिता कर मुझे पांचवीं बार विधानसभा भेजने का काम करेगी।चुनावी कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को अपने कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा मिलेगी। मेरे नेतृत्व में बहुत रोड निर्माण कराया गया ,विद्यालय भवन का निर्माण, और अन्य अन्य कार्य कराया गया है। किसी जगहों में कुछ काम अधुरा रह गया है जिस दिन चुनाव जीतुंगा उसी समय यह मेरा प्राथमिकता है। ताकि टिकारी विधानसभा के निवासी पलायन कर सके। उन्होंने गरीब गुरबों के लिए बहुत काम किए हैं। मौके उतरी मंडल अध्यक्ष मंजित सिंह, देवेंद्र शर्मा,श्री कांत सिंह,राजीव कुमार, विवेक शर्मा, बबलू शर्मा,विगन सिंह, शंकर शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। #गया की खबरें