पेट्रोल-डीजल

Parmod Jain
503 views
3 hours ago
LPG सिलेंडर के बाद अब बढ़े तेल के दाम, यहां पेट्रोल ₹7 तो डीजल ₹25 महंगा, अप्रैल के पहले दिन महंगाई का चौतरफा वार अप्रैल महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। 1 तारीख को महीने के पहले ही दिन चौतरफा महंगाई का वार हुआ है। मिडिल ईस्ट वॉर का असर अब भारत के लोगों तक पहुंचने लगा है। सरकार की कोशिश है कि वो महंगाई तो जनता तक पहुंचने से रोक सके, लेकिन उबलते तेल और गैस की धीमी सप्लाई ऐसा होने नहीं दे रही है। 1 अप्रैल की शुरुआत LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई. सुबह की चाय के साथ ही विमान ईंधन की दाम बढ़ गए। लंच का टाइम आते-आते प्रीमियम पेट्रोल-डीजल ने लोगों को झटका दिया और शाम होते-होते Shell India ने पेट्रोल-डीजल में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान कर आम लोगों की कमर तोड़ दी। कुल मिलाकर अप्रैल की पहली तारीख 'महंगाई-डे' बन गया है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी कर दी। मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच LPG सिलेंडर के दाम में 195 से 215 रुपये तक की बड़ी बढ़ोतरी हो गई। मार्च से लेकर अब तक कमर्शियल सिलेंडर के दाम में तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। 1 मार्च, 7 मार्च और अब 1 अप्रैल को सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने इस इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए। उसके अलावा 5 किलो वाले FTL छोटू सिलेंडर के दाम में 51 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और सप्लाई में आ रही बाधा के बीच 1 अप्रैल से निजी ऑयल रिफाइनरी शेल इंडिया (Shell India) ने अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। शेल इंडिया के पेट्रोल पंपों पर आज से पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये महंगे हो गए। बेंगलुरु के उदाहरण से समझते हैं, जहां आज से नॉर्मल पेट्रोल 119.85 रुपये प्रति लीटर तो पावर वैरिएंट पेट्रोल 129.85 रुपते प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसी तरह से नॉर्मल वैरिएंट डीजल 123.52 रुपये तो प्रीमियम 133.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले नायरा एनर्जी (Nayara Energy Petrol Price) भी अपने सभी पेट्रोल पंपों पर तेल के दाम बढ़ा दिए थे। नायरा का देशभर में 6000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। #पेट्रोल डीजल के दाम
Chetna Manch
574 views
13 hours ago
#link क्लिक https://chetnamanch.com/business/delhi-premium-petrol-diesel-price-hike #business #petrol #Delhi #news