बिहार मे NDA सरकार

Naman News
3.1K views
4 months ago
#बिहार ब्रेकिंग न्यूज #बिहार मे NDA सरकार #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत सरकार में बीजेपी की तरफ से ये आरोप बराबर लगता रहा है कि उनके सचिव उन्हें काम नहीं करने देते। लेकिन अपरोक्ष रूप से वे मंत्री यही कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथी दल के विभाग पर सचिव के द्वारा नियंत्रण रखते हैं। इस बात को एक बार फिर तूल तब मिल गया जब आईएएस के हुए तबादले में राजस्व विभाग का प्रधान सचिव सीके अनिल को बनाया गया। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव के बाद ये चर्चा तेज हो गई कि नीतीश कुमार की 'वक्र दृष्टि' राजस्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर पड़ गई है। ऐसे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की टकराहट की जंग होती रही है। राज्य ने पहली बार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीखी बहस देखी थी। ये उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ही थे, जिन्होंने कुछ आगे बढ़ कर कह डाला कि बिहार में जब अपनी सरकार बनेगी, अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाद में अपने इस बयान की गलती को सुधारते कहा कि बिहार में अटल बिहारी वाजपेयी के सोच के अनुकूल सरकार बनेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार आगे भी रहेगी। राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ कहते हैं कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तो गलती कर बैठे। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टारगेट पर रख लिया होगा। राजस्व विभाग पर प्रधान सचिव सीके अनिल की पोस्टिंग को इसी अंदाज से देखा जा रहा है।
Naman News
1.1K views
4 months ago
#🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट #बिहार ब्रेकिंग न्यूज #बिहार मे NDA सरकार #बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा नेता प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। https://youtube.com/shorts/muYk2j71Qhc?feature=share
Naman News
1.3K views
4 months ago
#😮बिहार: 243 विधायकों के शपथ का इंतजार🗞️ #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #बिहार विधानसभा चुनाव 2025 #बिहार मे NDA सरकार बिहार की नई एनडीए सरकार का गणन हो गया है। इस बार कैबिनेट में बीजेपी की दबदबा देखा गया है। बीजेपी इस बार गृह विभाग भी हासिल करने में कामयाब रही। नीतीश कुमार जब से सीएम बन रहे हैं, तभी से उन्होंने गृह विभाग अपने पास ही रखा था। लेकिन इस बार नीतीश कुमार ने गृह विभाग राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंप दिया। अब सबकी नजरें विधानसभा के नये अध्यक्ष पर लगी हैं। अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं भी चल रही हैं। इन सभी चर्चाओं के बीच एक महिला का नाम भी चर्चाओं में चलने लगा है। माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद इस बार भी बीजेपी को मिलने वाला है। पार्टी के भीतर कुल 10 महिला विधायक हैं और बीजेपी के पास पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष की कुर्सी देकर बड़ा संदेश देने का अवसर है। इसी कड़ी में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है.
Naman News
806 views
4 months ago
#📢बिहार: 10वीं बार CM बने नीतीश कुमार 🪑 #बिहार मे NDA सरकार #🆕 ताजा अपडेट #वायरल #📰 बिहार अपडेट https://youtu.be/iAuwl7oy3T0 नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पटना के गांधी मैदान में हुए इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.