dehli

Parmod Jain
642 views
21 hours ago
मालवीय नगर अग्निकांड पर संवेदनशील संदेश मालवीय नगर अग्निकांड अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। साथ ही, दमकल विभाग, पुलिस एवं राहत-बचाव दल के सभी कर्मियों का आभार, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सहायता की। ऐसी घटनाएँ हमें अग्नि सुरक्षा नियमों के प्रति अधिक जागरूक और सतर्क रहने की सीख देती हैं। #दिल्ली
डॉ अशोक
544 views
1 days ago
लाहौरी गेट मामले में खुद ही रची गई थी 54.5 लाख की लूट की साजिश…#सियासत पर नजर #🔴 क्राइम अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #दिल्ली #हर जुर्म का अंजाम
Top News.in
5.7K views
1 days ago
#🔥रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 21 मौतें 😢 दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन नाम के एक रेस्टोरेंट में बुधवार (3 जून) को भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 पर इस आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत से करीब 37 लोगों का रेस्क्यू किया. इनमें से कई लोग गंभीर घायल थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, इमारत में फंसे अन्य लोगों को ढूंढने और रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #Delhi
Top News.in
4.3K views
1 days ago
#🔥रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 10 मौतें 😢 दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. हादसे के दौरान कई लोग इमारत में फंस गए और जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद राजधानी में होटल और रेस्टोरेंट्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं. दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:105 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजे गए. अधिकारियों के मुताबिक आग मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपरी हिस्सों तक फैल गई. दमकल कर्मियों ने बेसमेंट समेत कई हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #Delhi