रामराम सा

श्रीRam
450 views
18 hours ago
🌿🌼🌷((भगवान से क्या मांगें))🌷🌼🌿 🛐क्या भगवान हमारे आधीन हैं? क्या भगवान हमारे सस्ते सौदे के लिए बैठे हैं? हम सभी दिन-रात भगवान से मांगने में ही लगे रहते हैं। हमारी कुछ इच्छा पूरी हो जाती है और कुछ रह जाती है। हम कितने लालची है - 1 किलो मिठाई का डिब्बा लेकर मंदिर जायेंगे और 1 लाख मांगेंगे।🛐 🧘लेकिन संतों ने, महापुरुषों ने हमें सीखाया कि भगवान से क्या माँगा जाये?🧘 📕श्रीरामचरित मानस में तुलसीदासजी ने नारदजी की कथा का वर्णन करते हुए कहा है कि एक बार नारदजी, विष्णुजी के पास उनका रूप मांगने गए थे। लेकिन नारदजी भगवान से कहते हैं कि—हे नाथ ! जिस तरह मेरा हित हो, आप वही शीघ्र कीजिए। बस, भगवान से यही मांगो कि प्रभु जिस तरह से आपके दास का भला हो, वही दीजिए ।अगर हमें सांसारिक वस्तु की कामना नहीं है तो भगवान से मात्र यही मांगो📕 बार बार बर मागउँ हरषि देहु श्रीरंग। पद सरोज अनपायनी भगति सदा सतसंग॥ ✍️मैं आपसे बार-बार यही वरदान माँगता हूँ कि मुझे आपके चरणकमलों की अचल भक्ति और आपके भक्तों का सत्संग सदा प्राप्त हो। हे लक्ष्मीपते ! हर्षित होकर मुझे यही दीजिए।✍️ 👩‍❤️‍👩हम भगवान से भगवान की कृपा भी मांग सकते हैं, क्योकि भगवान की कृपा में सब कुछ आ जाता है। कृपा शब्द कहने में छोटा है लेकिन इसमें गहराई बहुत है और सबसे बड़ी बात भगवान से और कुछ क्यों मांगे, क्यों ना भगवान से भगवान को ही मांग ले। क्योकि जब भगवान ही हमारे हो जायेंगे तो शेष क्या रह जायेगा? उनका प्रेम, उनकी कृपा निरंतर हम पर बरसती रहे। सच बात तो ये है कि हमें मांगना ही नहीं आता, क्योंकि भगवान से यदि हम कुछ मांगते हैं तो घाटे का सौदा करते हैं। मान लो आपने भगवान से एक लाख रूपये मांगे और भगवान हमें एक करोड़ रूपये देना चाहते हों तो ? हो गया ना घाटे का सौदा, आप थोड़ा सा सुदामाजी को देखिये। उनके जीवन का दर्शन कीजिये। आप सब समझ जायेंगे। 👩‍❤️‍👩 🧑‍🍼एक छोटी सी कहानी आती है —एक बार एक राजा था, वो घूमने के लिए नगर में निकला, रास्ते में उसके कुर्ते का बटन टूट गया। उसने सैनिको को कहा कि तुम लोग जाओ और दर्जी को लेकर आओ। सैनिक गए और दर्जी को लेकर आये। दर्जी ने कुर्ते का बटन लगा दिया। अब राजा कहता है कि कितने पैसे हुए?🧑‍🍼 🛐उसने सोचा की मेरा तो केवल धागा लगा है। कुर्ता भी राजा का है और बटन भी। क्या मांगु राजा से ? उसने कहा कि महाराज मुझे इसका दाम नहीं चाहिए। राजा फिर कहता है कि तुम्हे कुछ लेना चाहिए। बताओ कितना दाम हुआ?🛐 🧑‍🍼अब दर्जी सोचता है कि अगर मैं राजा से 1 रुपैया ले लूंगा तो ठीक रहेगा। फिर वो सोचता है कि नहीं नहीं। अगर मैंने राजा से एक रुपैया लिया तो राजा को लगेगा की मैं सबसे एक रुपैया लेता हूँ। और उस समय एक रुपैया बहुत था। उसने राजा से कहा -“राजन् ! आप जो भी अपनी इच्छा से देना चाहे दे दीजिये। राजा ने सोचा कि ये तो मेरी प्रतिष्ठा का सवाल है। उसने दर्जी को 10 स्वर्ण मुद्राएं दे दी।🧑‍🍼 🧘अब जरा सोचिये कहाँ तो एक रुपैया और कहाँ पर 10 सोने की मुद्रा। इसलिए भगवान पे विश्वास रखो। वो हमें जो देंगे अच्छा ही देंगे।🧘 🍀 आध्यात्मिक ज्ञान 🍀 🪷 _ 🪷 _ 🕉️ _ 🪷 _ 🪷 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, 🔱हर हर महादेव 🌹🚩🚩🚩 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 🕉️ जयश्रीकृष्णा 🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #everyone #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #🌹राम राम सा🌹 #श्रीराम_मोहता🌹🙏
श्रीRam
490 views
1 days ago
༺꧁☆◕♦️जय श्रीगणेश!♦️◕☆꧂༻ 🌹मंगलेश, गौरीतनय, गणनायक, बुद्धीश! 🌹वाहन मूषिकराज हैं, जगपालक जगदीश!! 💥 ॐ श्री गणेशाय नमः!!🌹🙏 गाइये गनपति जगबंदन। संकर-सुवन भवानी-नंदन॥ सिद्धि-सदन, गज-बदन, बिनायक। कृपा-सिंधु, सुंदर, सब-लायक॥ मोदक-प्रिय, मुद-मंगल-दाता। बिद्या-बारिधि, बुद्धि-बिधाता॥ माँगत तुलसिदास कर जोरे। बसहिं रामसिय मानस मोरे॥ संपूर्ण जगत् के वंदनीय, गुणों के स्वामी श्री गणेश जी का गुणगान कीजिए, जो शिव-पार्वती के पुत्र और उनको प्रसन्न करने वाले हैं। जो सिद्धियों के स्थान हैं, जिनका हाथी का-सा मुख है, जो समस्त विघ्नों के नायक हैं यानी विघ्नों को हटाने वाले हैं, कृपा के समुद्र हैं, सुंदर है, सब प्रकार से योग्य हैं। जिन्हें लड्डू बहुत प्रिय है, जो आनंद और कल्याण को देने वाले हैं, विद्या के अथाह सागर हैं, बुद्धि के विधाता हैं। श्री गणेश से यह तुलसीदास हाथ जोड़कर केवल यही वर माँगता है कि मन मंदिर में श्री सीता राम जी सदा निवास करें..✍️ श्री गणेशाय नमः 🙏🙏 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, 🔱हर हर महादेव 🌹🚩🚩🚩 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 🕉️ जयश्रीकृष्णा 🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #everyone #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #🌹राम राम सा🌹 #श्रीराम_मोहता🌹🙏
श्रीRam
537 views
2 days ago
🙏🌹जय हो सालासर धाम की🌹🙏 लाल देह लाली लसय, हर धर लाल लंगूर बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपिसुर जयहो माँ अंजनी का लाला, जयहो लाल लगोटे वाला प्रभु देह है तुम्हरी लाल, है झंडा लाल लाल सालासर वाले, हो भगतो के रखवाले बचपन से ही लाल रंग बजरंग, तुझे है भाया आसमान पर देखे सूरज, लाल लाल खाया लाल रंग है फल समझके, तुम सूरज ही खा डाले प्रभु देह है तुम्हरी लाल, है झंडा लाल लाल मेंहदीपुर वाले, हो भगतो के रखवाले लाल लाल फल रावण की, भगिया का देख मुस्काये तहास नहस करदिया बाग, अझय को मार गिराये और लाल लाल अगनि से, लंका ही जला तुम डाले प्रभु देह है तुमारी लाल है झंडा लाल तेरे है काम निराले, प्रभु सालापुर वाले लाल लाल सिंदूर सिया ने, तुमको तिलक लगाया सारा तन रंग लिया लाल, तुझको ईतना भाया लाल रंग को लेके उसदम, तन सारा ही रंग डाले प्रभु देह है तुम्हरी लाल, है झंडा लाल लाल बम्पापुर वाले हो भगतो के रखवाले करदे किरपा हनुमत बीरा, मै भी लाल हु तेरा तेरी भगती की लाली से रंग जाये तन मन मेरा प्रभु देह है तुम्हरी लाल, है झंडा लाल लाल सालासर वाले, हो भक्तो के रखवाले 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 प्रभु श्रीराम, जनकनंदिनी माता सीता, एवं माँ अंजनि के लाल,वीर महावीर, पवन पुत्र, भक्त सीरोमण श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद व दया दृष्टि सभी भक्तजनों एवं उनके परिवार पर बनी रहे, 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज 🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #🌹राम राम सा🌹 #श्रीराम_मोहता🌹🙏
श्रीRam
1.7K views
14 days ago
🌿🌼🌹जय श्रीराधे गोविंदा🌹🌼🌿 श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है। गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है॥ मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए, वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को शयामल भाया, तुकाराम और नामदेव ने विठ्ठल विठ्ठल गाया। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ नरसी ने खडताल बजा के सांवरिया को रिझाया, शबरी ने अपने हाथों से प्रभु को बेर खिलाया। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ राधा शक्ति बिना ना कोई श्यामल दर्शन पाए, आराधन कर राधे राधे काहना भागे आए। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ सिमरन का रस जिसको आया, वो ही जाने मन में, निराकार साकार होतरे भगतों के आँगन में। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ श्याम सलोना कुंजबिहारी नटवर लीलाधारी, अन्तर्वासी हरिअविनाशी लागे शरण तिहारी। श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥ 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, 🔱हर हर महादेव 🌹🚩🚩🚩 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 🕉️ जयश्रीकृष्णा 🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #everyone #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #🌹राम राम सा🌹 #श्रीराम_मोहता🌹🙏