न्यूज़ अपडेट

Rajeev Tomar
592 views
16 days ago
*जनपद/मुजफ्फरनगर* *आगामी 16 जून को भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद में 4 स्थानों पर करेगा रेल रोको आंदोलन,, चौधरी संजीव तोमर* जानसठ,,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का गांव कवाल मे जोरदार स्वागत ढोल नंगाडो के साथ किया गया और एक विशाल पंचायत का भी आयोजन गांव कवाल मे किया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आने पर पद अधिकारी और कार्यकर्ताओं मे जोश और उत्साह देखने को मिला पंचायत मे सबसे बडा मुद्दा 16 जून को रेल रोको आंदोलन का छाया रहा चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 35 मागो को लेकर संगठन जिले एक बहुत बडा प्रदर्शन की तैयारी में जुठ गया है उन्होनै ये भी कहा कि यूरिया कि कालाबाजारी के चलते किसान परेशान है लेकिन एक तरफ उन्होने जनपद मुजफ्फरनगर के कप्तान संजय कुमार वर्मा कि तारीफ करते हुए कहा कि हमारे जिले के तेज तर्रार कप्तान यूरिया माफियो पर कडी कार्रवाई करते हुए उन्है सलाखो पीछे भेजकर सराहनीय कार्य किया है उन्होनै ये भी कहा है 16 जून मे हम आंदोलन के जरिये अपनी मागे सरकार से मंगवाने का प्रयास करगे और अगर हमारी मागे नही मानी तो 4 जुलाई को संगठन फिर प्रदेश व्यापी रेल रोको आंदोलन करनै कि लिऐ बाध्य होगा आखिर में युवा राष्ट्रीय सचिव राजा कि तारीफ करते हुए कहा कि आज भारी भीड जुटाने प्रयास सराहनीय रहा है इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी कार्यकारिणी प्रदेश महबूब बालियान पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर मुकेश गुर्जर साजीद अल्वी लविश मेहरबान शारुख आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #news #News update #News update #न्यूज़ अपडेट
Rajeev Tomar
549 views
1 months ago
किसान शक्ति की बड़ी जीत: अंकित गुर्जर के हुंकार के आगे झुका प्रशासन, स्थानीय लोगों को मिला टोल से 'छुटकारा' जनपद मुजफ्फरनगर भाकियू (तोमर) के युवा नेता अंकित गुर्जर के कड़े तेवरों और किसानों की एकजुटता ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया है। लंबे समय से टोल की समस्याओं को लेकर चल रहे विवाद में आज क्षेत्रवासियों की उस वक्त बड़ी जीत हुई, जब पुलिस प्रशासन ने मौके पर ही किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया एसपी सिटी के साथ वार्ता में बनी सहमति आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) अमृत जैन ने भाकियू (तोमर) के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, घंटों चली गहमागहमी के बीच, प्रशासन ने किसानों के तर्कों को जायज माना और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस जीत की 3 बड़ी बातें: लोकल जनता की 'फ्री एंट्री' बहाल: सबसे बड़ी राहत स्थानीय ग्रामीणों को मिली है। अब टोल पर पहले की तरह ही सभी क्षेत्रीय गांवों के वाहनों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा। वह पूरी तरह निशुल्क (Free) रहेंगे। विवादित कंपनी की होगी विदाई: वर्तमान में टोल का संचालन कर रही कंपनी की कार्यप्रणाली से जनता और किसान बेहद नाराज थे। प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अगले 10 दिनों के भीतर इस कंपनी को हटाकर दूसरी कंपनी को ठेका सौंप दिया जाएगा। मौके पर ही समाधान: एसपी सिटी ने किसानों का ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों की जायज मांगों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। "यह किसानों के पसीने और एकता की जीत है" इस जीत के बाद अंकित गुर्जर ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कंपनी या ठेकेदार ने दोबारा स्थानीय लोगों को परेशान करने की कोशिश की, तो यूनियन फिर से सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी , प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर जिला उपाध्यक्ष कलीम प्रधान शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष फारूख चौधरी युवा नगर अध्यक्ष आर्य कुमार आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #मुजफ्फरनगर जिला #BKUTOMAR #न्यूज़ अपडेट