#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #पद्म विभूषण #पद्म विभूषण अलंकृत 🌺 #धर्मेन्द्र #HBD हेमा मालिनी
धर्मेंद्र जी का सिनेमा में योगदान हुआ अमर!दिवंगत धर्मेंद्र जी को मरणोपरांत मिला 'पद्म विभूषण' सम्मान, हेमा मालिनी ने रोते हुए लिया अवॉर्ड।
भारतीय सिनेमा जगत और देओल परिवार के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और साथ ही बेहद भावुक कर देने वाला रहा। छह दशकों से अधिक समय तक अपने अभिनय, एक्शन और रोमांस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष गरिमामयी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जब धर्मेंद्र जी के नाम की घोषणा की, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके हिस्से का यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण करने उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी मंच पर पहुंचीं। अवॉर्ड लेते वक्त हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी बेटी अहाना देओल की आंखें भी नम हो गईं। इस ऐतिहासिक पल के गवाह उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत देश की कई बड़ी हस्तियां बनीं। देखिए नई दिल्ली से हमारी यह खास और बेहद भावुक कर देने वाली रिपोर्ट।