mharana

शिव नारायण रंगीला संजय अत्री
542 ने देखा
6 दिन पहले
# दहकता अंगारा (महाराणा प्रताप) -------------- था ख़ोला रक्त धमनियों में, भड़की श्वाँसों में चिंगारी । था ज़ोर विलक्षण बाज़ुओं में, नस-नस में थी वो उजियारी ।। उस अंगारे की लपटों से, तमतमा उठी पावन माटी । जहाँ चेतक घोड़े पर प्रताप, वह याद रहे हल्दी-घाटी ।। बप्पा रावल के दीपक का, इतिहास जहाँ के कण-कण में । जो अंधकार में रह कर भी, एक बने प्रेरणा क्षण-क्षण में ।। वह रौंद रहा कांटों को जिसकी, अद्भुत बड़ी कहानी है । उमड़े रग़-रग़ में स्वाभिमान, संकट ही पानी-पानी है ।। इक क्षत्राणी का दुग्ध वही, चित्तौड़ का अमिट उजाला है । जिसके फ़ौलादी पंजों में, तलवार दुधारी-भाला है ।। इक आन-मान के खातिर, भीषण कष्टों से नित जूझा था । सर्वस्व समर्पित कर जिसने, चन्दन-माटी को पूजा था ।। हर कदम-कदम और मोड़-मोड़, अनगिनत आपदा आई थी । परिवार सहित उस वीर ने जहाँ पर, घास की रोटी खाई थी ।। खेला प्राणों पर हरदम लेकिन, हिम्मत कभी न हारी थी । अंगारे से चेहरे पर जिसके, प्राणों की बलिहारी थी ।। ऐसी थी वह एक विकट घड़ी, बन एक चुनौती आई थी । दुश्मन ने आगे ही उसके, उल्टे मुँह की खाई थी ।। स्व-प्राण विसर्जन करते करते, प्रतिद्वंद्वी पर फूट पड़ा । एक कड़कड़ाती बिजली बन वह, घमासान में टूट पड़ा ।। बलिवेदी की घनघोर घटा में, महा-विजय का शंख बजा । ऐसे चिराग को पाने आखिर, माता का निज अंक सजा ।। ऐसा पल जीवन-दर्पण में जो, कभी न देखा जा सकता । मरते दम तक जिसकी रूह से, चित्तौड़ न भूला जा सकता ।। जब बरस पड़े शत्रु के अश्रु, थी कैसी उल्टी पाटी । जहाँ चेतक घोड़े पर प्रताप, वह याद रहे हल्दी-घाटी ।। था ख़ोला रक्त धमनियों में, भड़की श्वाँसों में चिंगारी । था ज़ोर विलक्षण बाज़ुओं में, नस-नस में थी वो उजियारी ।। उस अंगारे की लपटों से, तमतमा उठी पावन माटी । जहाँ चेतक घोड़े पर प्रताप, वह याद रहे हल्दी-घाटी ।। #महाराणा प्रतापजयंती #महाराणा #जय महाराणा जय राजपुताना
K S Supyal
1.7K ने देखा
6 दिन पहले
AI indicator
Revered as an immortal symbol of bravery, patriotism, and unwavering self-respect, Maharana Pratap is celebrated for his lifelong military resistance against the expansionist policies of the Mughal Emperor Akbar.Pratap Singh Sisodiya aka Maharana Pratap... #महाराणा प्रतापजयंती #महाराणा #Maharana Pratap Jayanti #pratap #maharana
Annu
1.2K ने देखा
25 दिन पहले
⚔️🔥 वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक 🚩 मेवाड़ के महान योद्धा, हिंदवी शेर, अमर वीर महाराणा प्रताप जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। 🙏 जिस योद्धा ने कभी मुगलों के सामने सिर नहीं झुकाया, जिसने मातृभूमि और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया — ऐसे महान वीर की गाथा आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है। 🐎⚔️ “जब तक सूरज चाँद रहेगा, प्रताप तेरा नाम रहेगा…” ✨ जय एकलिंगजी 🚩 #MaharanaPratap #महाराणा_प्रताप #MaharanaPratapJayanti #Rajputana #VeerShiromani #RajputWarrior #India #RajputPride #मेवाड़ #जय_महाराणा_प्रताप #History #Hindustan #शौर्य #स्वाभिमान #राष्ट्रभक्ति #ViralPost #ShareChat #Trending #जय_एकलिंगजी #🆕 ताजा अपडेट #❣️🐰Whatsapp Status🐰❣️ #trending #viral #viralvideo #महाराणा प्रतापजयंती #महाराणा