#🔥रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 10 मौतें 😢 दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. हादसे के दौरान कई लोग इमारत में फंस गए और जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद राजधानी में होटल और रेस्टोरेंट्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:105 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजे गए. अधिकारियों के मुताबिक आग मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपरी हिस्सों तक फैल गई. दमकल कर्मियों ने बेसमेंट समेत कई हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है.
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #Delhi