#Darbhanga jankranti news

Jan-Kranti hindi news bulletin
569 views
1 days ago
AI indicator
यांत्रिक कारखाना रेलवे समस्तीपुर से सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मानित करते हुए एस. के. निराला जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #moj_content ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
612 views
1 days ago
AI indicator
पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने की आपाधापी का दृश्य घंटो से इंतजार करते वाहन लाइन में लगी हुई है पेट्रोल लेने वास्ते मची होड़ #moj_content ##Samastipur news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
548 views
2 days ago
AI indicator
पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत यादव भच्छी पंचायत निवासी का हुआ निधन,क्षेत्र में फैली शोक की लहर जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट श्रीकांत यादव किसानों की समस्याओं के प्रति समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के लिए जाने जाते थे । दरभंगा, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 30 मार्च, 2026)। बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत यादव का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और दरभंगा के सोनकी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। श्री यादव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव भच्छी में हुई, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीकांत यादव ने 1998 से 2024 तक लगातार पांच बार पैक्स अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे किसानों की समस्याओं के प्रति समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके नेतृत्व में भच्छी पंचायत का विकास हुआ और किसानों को लाभ मिला। राजनीति से संन्यास लेने के बाद गांव के ही श्याम बाबू यादव ने उनकी विरासत संभाली। वर्तमान में वह भच्छी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी हैं। श्री यादव के निधन पर समाजसेवी कालीचरण यादव, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव, पूर्व सरपंच प्रत्याशी रंजीत कुमार यादव, सरपंच राधेश्याम यादव, मुखिया नरेश यादव, पूर्व मुखिया मणिकांत यादव, चंदन कुमार यादव, शुशील कुमार यादव, चंदन दास, राम बाबू दास, उपेन्द्र महतो, रामप्रवेश यादव, अभिषेक यादव, अच्छे यादव सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री यादव के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। श्री यादव के निधन से क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया है। उनकी कमी को कभी भर नहीं पाया जा सकता है, लेकिन उनकी यादें और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Darbhanga jankranti news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #moj_content
Jan-Kranti hindi news bulletin
555 views
2 days ago
AI indicator
एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा लगातार की जा रही समीक्षा जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पूजा एचपी गैस एजेंसी के विरुद्ध ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है : जिलाधिकारी बेगूसराय,बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 30 मार्च, 2026)। बेगूसराय जिले में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण रूप से सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पूजा एचपी गैस एजेंसी के विरुद्ध ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही, दुकान बंद पाए जाने के कारण आयुष भारत गैस ग्रामीण वितरक एवं रामदिरी इंडेन ग्रामीण वितरक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के लिए 09 अन्य गैस एजेंसियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 405 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 300 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। प्राप्त शिकायतों को तत्परता से संबंधित गैस एजेंसियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अग्रसारित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। दिनांक 29 मार्च 2026 को कुल 14,918 बुकिंग के विरुद्ध 10,550 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 4,234 बुकिंग प्राप्त हो रही है, जबकि औसत वितरण 4,710 सिलेंडर प्रतिदिन किया जा रहा है, जो आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को दर्शाता है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसियों की कार्य अवधि को 08 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है। इसके साथ ही डिलीवरी कर्मियों को सप्ताह के सभी सातों दिन कार्यरत रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस वितरकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #moj_content
Jan-Kranti hindi news bulletin
526 views
2 days ago
AI indicator
मैट्रिक परीक्षा में आशीष ने 458 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे पंचायत का किया नाम रौशन जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 30 मार्च, 2026)। जिले के राटन पंचायत वार्ड संख्या 2, ध्यानचक्की निवासी प्रकाश सहनी के पुत्र आशीष कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 458 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे पंचायत का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद आशीष ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आशीष के माता-पिता, सरस्वती देवी और प्रकाश सहनी, आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। परिवार का गुजारा करने के लिए वे एक छोटी टोकरी में मछली बेचकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आशीष की इस उपलब्धि से पूरे राटन पंचायत में खुशी का माहौल है। पंचायत के उप मुखिया अजीत कुमार ने उसकी सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुनील सहनी और रंजीत महतो समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो विपरीत परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Begusarai_jankranti_News
Jan-Kranti hindi news bulletin
548 views
3 days ago
AI indicator
आवश्यकता है, आवश्यकता है, आवश्यकता है।।। Jankranti hindi news bulletin (वेब पोर्टल न्यूज़ ) को बिहार राज्य के सभी जिला से जिला प्रमुख संवाददाता के साथ ही प्रखंड संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक /युवतियाँ अविलम्ब अपने दो छायाचित्र और आधार कार्ड की प्रतिलिपि के साथ कार्यालय में आकर मिले या सम्पर्क करें। आकर्षक कमीशन देय प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन धरमपुर -ताजपुर रोड महात्मा गली, वार्ड नं. 05 समस्तीपुर, बिहार (848101) सम्पर्क नं. +917321047704 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news
Jan-Kranti hindi news bulletin
555 views
3 days ago
भाकपा माले सिरसिया शाखा की बैठक संपन्न,लिया गया संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक निर्णय ##Bihar politics ##political ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
480 views
3 days ago
AI indicator
राष्ट्रीय किसान कुंभ में संजय अपने जमीनी अनुभवों को देश विदेश के वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के साथ करेंगे साझा ##Samastipur news #moj_content #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
1.9K views
13 days ago
AI indicator
ईरान - इज़राइल - संयुक्त राज्य अमेरिका महायुद्ध पर कवर रिपोर्ट जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ईरान ने अमेरिका को चक्रव्यूह में उलझाया अब ज्यादातर तेल भंडार को ही निशाना बना रहा है ईरान जहाँ जहाँ अमेरिका अपना प्रभुत्व स्थापित कर रखा है। वहाँ वहाँ ईरानी हमले जारी हैँ। इंडिया जनक्रांति न्यूज़ डेस्क (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 मार्च, 2026)। बदले की आग में ईरान झूलस रहा है औऱ तबारतोड़ हमले कर रहा h कतर का सबसे बड़ा तेल हब आग की लपटों में है जल रहे हैँ बड़े बड़े तेल हब एक साथ नौ देशों में महाविनास हो रहा है ईरान ने अमेरिका को चक्रव्यूह में उलझाया अब ज्यादातर तेल भंडार को ही निशाना बना रहा है ईरान जहाँ जहाँ अमेरिका अपना प्रभुत्व स्थापित कर रखा है। वहाँ वहाँ ईरानी हमले जारी हैँ। irgc ने कहा है ईरान पर अब जबरदस्त हमला होना है। idf ने एक औऱ कमाण्डार को ढेर किया है। ईरान का तेल हवीव पर पुनः हमला किया है। तेहरान पर इज़राइल का हमला हुआ है मोजताबा ने कतर का कमर तोड़ दिया है औऱ अमेरिका को घेर रहा है। अमेरिका का गिद्धर भभकी से ईरान डरनेबाला नहीं है। अमेरिका का कहना है अब युद्ध नहीं रुकेगा तो परमाणु हमला किया जायेगा युद्ध का आज बीसवां दिन है। दोनों तरफ २०/२० का महाबिनाश युद्ध जारी है। हिजबुल्लाह ने इज़राइल में किये जा रहे हमले पर भयंकर तबाही हुई है। जहाँ एक ओर इज़राइल है तो दुसरी ओर ईरान खड़ा है। जंग में दोनों ओर तबाही का मंजर है। ईरान ने क्या अपनी ताक़त का इजहार इज़राइल ने लेबनान पर ताबडतोड़ हमले जारी हैँ। कुबैत में भारी तबाही हुई है। यूरोप में गैस पर २०% की बृद्धि हुई है, कुबैत औऱ सऊदी अरब में भयंकर बिस्फोट हुआ है। ईरान का कतर प्लान औऱ अमेरिका को अल्टीमेटम है मिसाइलें दोंनो ओर धधक रहा है अमेरिकन सैन्य वेश पर ड्रोन देखे गये हैँ वाशिंगटन क़े डी सी ने स्वीकार किया है ईरान ने u/ महासचिव को पत्र लिखकर अमेरिका द्वारा किये जा रहे हमले क़े एबज में मुआबजा की माँग की है। युद्ध क़े कारण शेयर बजार में २६०० अंकों की गिरावट देखी जा रही है। निफ़्टी में करीब ८०० अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है। तेल डिपो पर हमले से रेडीएशन का खतरा बढ़ता जा रहा है यूरिनियम को बाहर निकालना ही हमारा मकसद है। ट्रम्प ने कहा है कच्चे तेल में जबरदस्त उछाल आया है। अमेरिका वाइट हाउस में तत्काल आबश्यक बैठक बुलाई गयी है। ये वाइट हाउस पर मंडराते ड्रोन को देखते हुए किया गया है ईरान का ड्रोन व्यूह फंस गया अमेरिका। पुनः ईरान युद्ध खत्म होने की कोई समय सीमा तय नहीं नेतनियाहू की जिद्द संसार में गैस की होगी किल्ल्त मिडिल इष्ट में सबसे खतरनाक मंजर, पीट हेगसेठ ने कहा है ईरानी युद्ध भयंकर मोड़ पर है एक से बढ़कर एक मिसाइलें दागी जा रही है जिसके कारण होर्मूज रास्ते से गैस या कच्चा तेल नहीं आने पर सभी को महंगाई का सामना करना पड़ेगा जिससे सभी की आर्थिक स्थिति पर बुड़ा असर पड़ेगा इज़ाराइल का गैस षड्यंन्त्र आपसी झगड़े में भस्म हो चुका है बड़े बड़े गैस भंडार औऱ प्लांट ध्वस्त हो चुके हैँ जहाँ आग की लपटें आसमान को छु रही है इधर भारत में गैस क़े लिये मारामारी हो रही है। सरकार क़े समस्त दावे फेल हो रहे हैँ।संसद में माननीय सांसद आप के संजय सिंह का व्यान ने सरकार की पोल खोलकर रख दिया है। यहाँ जबरन आर्थिक बोझ लादा जा रहा है गैस पर सियासी घमासान है, जिस पर सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। uae क़े विदेश मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उपरोक्त न्यूज़ प्रकाशन हेतु प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो चीफ, जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा संप्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। ##Eran -israil - America yudh #moj_content ##Begusarai_jankranti_News ##political