Up47 Balrampur

दैनिक अपडेट
580 ने देखा
3 दिन पहले
सीएचसी उतरौला में वित्तीय शिक्षा व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उतरौला, बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उतरौला के सभागार में शनिवार को वयस्कों के लिए “वित्तीय शिक्षा व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को डिजिटल लेनदेन, बैंकिंग सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदर्श कुमार ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों, विशेषकर “साइबर अरेस्ट” जैसे मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल और ओटीपी साझा करने जैसी छोटी लापरवाहियां आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। उन्होंने सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के उपाय बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान हैप्पी टू हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष शहजाद अहमद ने साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समय रहते शिकायत दर्ज कराने से धोखाधड़ी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में जवाब दिया। अंत में आयोजकों ने लोगों से जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
686 ने देखा
3 दिन पहले
अवैध हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एमएस हेल्थ केयर सेंटर सील सादुल्लानगर/बलरामपुर। जनपद में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर शनिवार को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत गठित जांच टीम ने गान्धौर नगर चौराहा फिरोजपुर स्थित एमएस हेल्थ केयर सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान केंद्र में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर विभागीय टीम ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया। निरीक्षण के समय डॉ. वाहिद अली मरीजों का उपचार करते पाए गए। जांच टीम ने अस्पताल के अभिलेखों, पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें कई खामियां सामने आईं। जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सेंटर को बंद करा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बिना मानक एवं नियमों के संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जांच टीम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकल्प मिश्रा तथा स्टाफ सदस्य दिनेश त्रिपाठी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि इलाज केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों से ही कराएं। विभाग ने यह भी बताया कि सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार, टीबी जांच एवं इलाज, बीपी-शुगर जांच, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, एचआरपी गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी, प्रसव पूर्व जांच और एनसीडी स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
608 ने देखा
4 दिन पहले
अंधा मोड़ पर टूटी पुल की रेलिंग बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों में नाराजगी सादुल्लाहनगर। मद्दोघाट से देवरिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पिपरी गांव के पास बने पुल की टूटी रेलिंग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। पुल अंधा मोड़ पर स्थित होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग ने इसकी मरम्मत कराने की कोई पहल नहीं की। ग्रामीण बनवारी, मनोज, नंदकिशोर, विजय, राजेश और रवि ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, साइकिल सवार, पैदल राहगीर, स्कूल बसें, ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा भारी वाहन गुजरते हैं। अंधा मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात में सड़क फिसलन भरी होने पर पुल के किनारे रेलिंग न होने से वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर सकते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल की रेलिंग तत्काल ठीक कराने, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
559 ने देखा
4 दिन पहले
औचक निरीक्षण में खुली पीएचसी की पोल, 11 कर्मचारी मिले नदारद बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अशोक कुमार (चपरासी), प्रदीप कुमार (एनएमए), शरद कुमार श्रीवास्तव (वरिष्ठ सहायक), अनिल कुमार (डेंटल हाइजिनिस्ट), राजाराम (सफाई कर्मचारी), विकास शर्मा, शुभम सिंह, माया देवी (वार्ड आया), गिरीश त्रिपाठी (लैब टेक्नीशियन), निशा वर्मा (एएनएम) तथा डॉ. रविकांत (चिकित्सा अधिकारी) अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भान को निर्देशित किया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोका जाए। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र में समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
570 ने देखा
5 दिन पहले
प्रतिभा सम्मान समारोह में 24 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित सादुल्लाहनगर | घासी पोखरा बाजार स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव कुमार सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि विष्णु गुप्ता तथा दीप चंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यालय के 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र सूरज विश्वकर्मा ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियदर्शन ने 82.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा नेध यादव ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मो. इब्राहिम, ओजनी देवी, अंशु देवी, शिवानी, सचिन कुमार वर्मा, सुधा मौर्या, पूजा वर्मा, अक्सा बानो, शत्रोहन, नीलम, कमलेश, सादिका खातून, समीरा खातून, सादिया खातून, रिया यादव, सबीहा खातून, अजीत मौर्या, रेशमी देवी, पूजा कुमारी और शिवंशु वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक महीउल्लाह खान उर्फ फारूक खान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि सही अवसर मिलने पर वे किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद, मो. जुनेद खान, मो. जुमैद खान, सुशीला, फहीम खान, डॉ. सिराज और उस्मान खान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
658 ने देखा
8 दिन पहले
पूर्व प्रधान हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सादुल्लानगर के परसरामपुर गांव में पूर्व प्रधान तेज बहादुर यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने 3 और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लारेब, आसिफ और मोहम्मद साहिल शामिल हैं। इससे पहले 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड व डंडे भी बरामद किए गए थे। थाना सादुल्लानगर पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में अब भी चर्चा का माहौल बना हुआ है #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
दैनिक अपडेट
627 ने देखा
9 दिन पहले
🏔️ बलरामपुर की बेटियों ने रचा इतिहास 🇮🇳 जनपद बलरामपुर की तीन बेटियों ने 16 मई 2026 को विश्व के सबसे कठिन ट्रेकिंग स्थलों में शामिल एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर जिले का नाम रोशन कर दिया। बर्फीले रास्तों, तेज हवाओं और हजारों फीट ऊंचाई जैसी कठिन चुनौतियों को पार कर बेटियों ने साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई मंजिल दूर नहीं। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा है। “अब बेटियाँ रुकती नहीं, इतिहास बनाती हैं।” #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़