#🛕रणवीर ने मां चामुंडेश्वरी के किए दर्शन 🙏 news18india 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अभिनेता रणवीर सिंह ने आज मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन किए।
सूत्रों ने बताया कि अभिनेता का यह दौरा अदालत के निर्देशों के अनुरूप था। इसका उद्देश्य फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के दैव (देवता) के कथित मजाक को लेकर हुए पिछले विवाद के बाद माफी मांगना था।
खबरों के मुताबिक, रणवीर बिना किसी पूर्व सूचना के चुपचाप यहाँ पहुंचे, विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर के अंदर एक आम भक्त की तरह दर्शन किए।