बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया

sn vyas
579 views
1 days ago
#🙏नटखट बाल गोपाल #जय बाल गोपाल की जय कृष्णा ।। विजयते् श्रीबालकृष्ण प्रभु ।। जीव का प्रभु से ही एकमात्र सनातन संबंध है । जीव को प्रभु पूरी आजादी देकर संसार में भेजते हैं । पर जो जीव संसार और माया में न उलझकर भक्ति द्वारा प्रभु प्राप्ति का ही लक्ष्‍य जीवन में रखता है वह प्रभु को अति प्रिय होता है । पूरा लेख नीचे पढ़ें - एक चिड़िया जो कि पिंजरे में कैद है और उस पिंजरे का द्वार खोल दिया जाए तो वह बाहर उड़ जाएगी । पर वह चिड़िया हमारे पास बहुत समय से रहती थी और हम उसे प्यार करते, खाना देते थे । इस प्यार के कारण उड़ जाने के बाद भी कुछ समय के बाद वह वापस पिंजरे में स्वतः ही आ जाए तो हमें कितना अच्छा लगेगा । हम सोचेंगे कि चिड़िया हमसे कितना प्यार करती है जिस कारण आजाद होने के बाद भी वह वापस पिंजरे में अपनी इच्छा से स्वतः आ गई । आजाद होने के बाद भी वह हमारे प्रेम बंधन में रहना चाहती है । ऐसे ही प्रभु ने हमें संसार में भेजकर आजाद कर दिया और अगर हम माया में न उलझकर प्रभु के प्रेम पिंजरे में स्वतः वापस आ जाते हैं तो प्रभु को कितना अच्छा लगेगा । प्रभु ने हमें सच्ची आजादी देकर संसार में भेजा है । हम संसार में, माया में अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं । अधिकतर लोग ऐसा करते भी हैं । पर कुछ बिरले जो कि प्रभु के सच्चे प्रेमी भक्त होते हैं वे इस संसार और माया को त्यागकर भक्ति के द्वारा प्रभु के सानिध्य में वापस आ जाते हैं । सच्चे भक्‍तों को कभी संसार और माया प्रभावित नहीं कर पाती । वे संसार और माया को लाँघकर प्रभु सानिध्य में वापस आ जाते हैं । भगवती मीराबाई की जीवनी में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिलता है । एक राजघराने में विवाह होने के बाद भी महल, दास, दासी, वस्त्र, आभूषण का सुख उन्‍हें बांध नहीं सका । वे प्रभु प्रेम में अपना जीवन व्यतीत करना चाहती थी और सब कुछ त्यागकर वे श्री वृंदावनजी आ गई । उन्होंने संसार और माया को त्यागकर प्रभु प्रेम में अपना जीवन व्यतीत किया । रानियों का और महल का सुख छोड़ना बड़ी परीक्षा थी पर वे भक्ति के कारण इसमें उत्तीर्ण हुई । उनकी भक्ति परिपक्व थी और अंत समय प्रभु दर्शन देकर सशरीर उन्हें अपने धाम ले गए । हम भी संसार में उड़ने के लिए स्वतंत्र हैं पर फिर भी माया से प्रभावित न होकर अगर हम प्रभु सानिध्य में रहने का मानस बनाते हैं तो प्रभु हमसे अति प्रसन्न होते हैं । जीवात्मा परमात्मा का अंश है । प्रभु चाहते हैं कि अंशी और अंश का साथ रहे पर माया बीच में आकर अंश को अंशी से दूर कर देती है । माया का यही कार्य है जो वह बड़ी निपुणता से करती है । पर जीव अगर अपने विवेक और बुद्धि से संभल जाए और माया के प्रभाव से बचकर प्रभु सानिध्य में आ जाए तो उसका निश्चित कल्याण हो जाता है । जैसे पिंजरे से मुक्त हुई चिड़िया के पिंजरे में वापस आने से हमें अच्छा लगता है क्योंकि हमें समझते देर न लगती है कि उसका हमसे सच्‍चा प्रेम है । इसी प्रकार संसार और माया को त्यागकर जो प्रभु सानिध्य में वापस आ जाता है प्रभु को वह जीव अत्‍यन्‍त प्रिय लगता है क्योंकि प्रभु जान लेते हैं कि वह जीव प्रभु से सच्चा प्रेम करता है । इसलिए जीव को चाहिए कि वह संसार और माया से प्रभावित न हो अपना रुझान सदैव प्रभु की तरफ रखे । ऐसे जीवों की प्रभु प्रतीक्षा करते हैं, उनकी बाट जोहते हैं । प्रभु हर जीव से प्रेम करते हैं पर जब वह जीव भी प्रभु से प्रेम करे तो प्रभु को सबसे ज्यादा प्रसन्नता होती है । ' मन को अनावश्यक अपराधबोध से मुक्त करें... !!' हर गलती अपराध नहीं होती। कई बार हम ऐसी बातों के लिए भी खुद को दोष देते रहते हैं, जो हमारे नियंत्रण में ही नहीं थीं। बीती हुई घटनाओं को बार-बार याद करना और स्वयं को कठोर शब्दों में आँकना मन को भारी बना देता है। याद रखिए.. गलतियों से सीखना आवश्यक है, लेकिन उन्हें जीवनभर ढोना आवश्यक नहीं। आज खुद से कहें.... “मैं अपनी गलतियों से सीखूँगा, लेकिन खुद को लगातार दोष नहीं दूँगा।” " छोटी याद " अपराधबोध मन को बाँधता है, स्वीकार मन को मुक्त करता है। ।। जय श्रीकृष्ण ।। ...