#political

Jan-Kranti hindi news bulletin
568 views
14 days ago
AI indicator
शहर कें अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल _डीजल उपलब्ध नहीं उपभोक्ता हो रहे है परेशान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट पेट्रोल-डीजल की इस समस्या को लेकर कोई भी पेट्रोल पंपों के प्रबंधक स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है : राजद जिला प्रवक्ता समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 31 मार्च, 2026)। समस्तीपुर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समस्तीपुर शहर में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल तथा डीजल खत्म होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंप कई शाम से ही बंद है l हरिहर प्रसाद पेट्रोल पंप बहादुरपुर तथा स्टेशन रोड स्थित एच.पी.घोष पेट्रोल पंप पर लोगो को घंटों लाइन में लगने के बाद बेहद मशक्कत के बाद पेट्रोल तथा डीजल मिल रहा हैं l लेकिन इस समस्या को लेकर कोई भी पेट्रोल पंपों के प्रबंधक स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। कल शाम से ही स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और लोगों में नाराज़गी भी बढ़ रही है। रोजमर्रा के काम, ऑफिस जाना, स्कूल और जरूरी सेवाएं सभी प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और जनता को राहत दी जाए। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #moj_content ##political
Jan-Kranti hindi news bulletin
923 views
16 days ago
AI indicator
लेबनान में तीन पत्रकारों की हुई मौत का जिम्मेवार आखिर में कौन..?? ईरान - इज़राइल - संयुक्त राज्य अमेरिका महायुद्ध पर रिपोर्ट जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट अमेरिका द्वारा खतरनाक हमला किया गया है सभी जगह अरेबियां देश में धमाके औऱ गुब्बारा निकलते हुए देखा जा रहा है ट्रम्प का बिरोध हो रहा us में , अमेरिका ग्राउंड स्तरीय युद्ध की कर रही है तैयारी इंडिया जनक्रांति न्यूज (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 29 मार्च 2026)।लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत इज़राइल द्वारा किये गये हमले में ये मारे गये अभी तक हार्मोज स्ट्रीट बंद है जिसे खुलबाने क़े लिये ट्रम्प संकल्पित हैँ। ईरान में हुती विद्रोही साथ दे दिया है औऱ दोनों देश को चेताबनी दी गयी है कि युद्ध समाप्त करें परन्तु दोनों देशों का अर्थात ईरान औऱ इज़राइल पर असर नहीं पड़ रहा है औऱ ताबर तोड़ मिसाइलें दागी जा रही है। ईरान क़े हमले से थरराया इजराइल, दोनों हमले में एक दूसरे से भारी भरकम होने का दावा कर रहें हैँ कौन किस पर भारी ये तो वक़्त बतायेगा ? बॉम्बेर बम से युद्ध की झांकी दिल को दहलाने बाला व्यान किया ही नहीं जा सकता है मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध बिकराल ही नजर आ रहा है ईरान का दाबा है वह हज़ार वर्ष तक युद्ध लड़ने लायक है अभी तक तो यही कहा जा रहा है यह तो " झांकी ' है इधर अमेरिका ने uss त्रिपाली को जमीन पर उतरने का आदेश दे दिया है इस पर अत्याधुनिकतम हथियारों का जखीरा है ईरान को रूस क़े द्वारा खुफिया जानकरी दे रहे हैँ us का ये दावा है, होर्मूझ से भारतीय जहाज कच्चा तेल क़े साथ रबाना हो गया है इराक क़े मोशूल में अमेरिका द्वारा खतरनाक हमला किया गया है सभी जगह अरेबियां देश में धमाके औऱ गुब्बारा निकलते हुए देखा जा रहा है ट्रम्प का बिरोध हो रहा us में , अमेरिका ग्राउंड स्तरीय युद्ध की तैयारी कर रही है ईरान जहाँ जहाँ अमेरिका वेश बना लिया है सभी जगह हमला कर रही है ईरान क़े साथ कोई खुलकर मदद नहीं कर रहें हैँ फिर भी वो अमेरिका को जबरदस्त झटका दिया है ग्राउंड हमले की तैयारी में है लगता है आज रात्री में कुछ विशेष हमले होने जा रहे हैँ। अमेरिका का वार उसका बेहतरीन जबाब से ईरान सबको चौका दिया है खाड़ी देशों ने ईरान से अपील की है युद्ध जल्द से जल्द समाप्त करें। उपरोक्त महा युद्ध का रिपोर्ट प्रकाशन हेतु केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा संप्रेषित व समस्तीपुर प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##Eran -israil - America yudh #moj_content ##political
Jan-Kranti hindi news bulletin
1.5K views
17 days ago
भाकपा माले सिरसिया शाखा की बैठक संपन्न,लिया गया संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक निर्णय ##Bihar politics ##political ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
540 views
17 days ago
18-19 अप्रैल को कल्याणपुर में होगा भाकपा माले का जिला सम्मेलन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, स्थान, अतिथियों के आमंत्रण, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से की गई चर्चा कल्याणपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 28 मार्च 2026) भाकपा माले के आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कल्याणपुर के वासुदेवपुर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का जिला सम्मेलन 18-19 अप्रैल को कल्याणपुर के वीरसिंहपुर स्थित चंदा विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने किया। बतौर पर्यवेक्षक पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, बतौर अतिथि राज्य सचिव कुणाल, केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह समेत दिनेश कुमार, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, ललन कुमार, अजय कुमार, महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, रंजीत राम, आसिफ होदा, खुर्शीद खैर, हरिकांत झा, महेश कुमार, फिरोजा बेगम, गंगा प्रसाद पासवान, रामचंद्र पासवान, जयंत कुमार, रौशन कुमार, सुनील कुमार, लोकेश कुमार आदि जिला कमिटी के सदस्यों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, स्थान, अतिथियों के आमंत्रण, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य सचिव का० कुणाल ने कहा कि सम्मेलन पार्टी संगठन को मजबूत करने, जन मुद्दों को धार देने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। पर्यवेक्षक का० धीरेंद्र झा ने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। साथ ही गांव-गांव जाकर हरेक शाखा, पंचायत, लोकल एवं प्रखंड कमिटी की बैठक कर सम्मेलन के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक करने और तय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि सम्मेलन के पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम जनता की समस्याओं को सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जा सके। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #moj_content ##political #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
1.2K views
20 days ago
AI indicator
भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन के सांगठनिक सत्र से 17 सदस्यीय नवनिर्वाचित प्रखंड कमिटी के सचिव पुनः चुने गए सुरेंद्र प्रसाद सिंह जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट प्रखंड कमिटी की संक्षिप्त बैठक से सुरेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध प्रखंड सचिव चुने गए। वे लगातार चौथी बार प्रखंड सचिव चुने गए। सम्मेलन में कुल 107 प्रतिनिधि हुए शामिल ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 26 मार्च 2026)। ताजपुर के फलमंडी में बुधवार को सुबह से शुरू भाकपा माले के प्रखंड सम्मेलन ने 17 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी एवं सचिव के चुनाव के साथ ही देर शाम सम्मेलन संपन्न हो गया। जिला पर्यवेक्षक जीबछ पासवान, जिला सचिव उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, महेश कुमार, खुर्शीद खैर, जयंत कुमार, मुख्य अतिथि डा० प्रभात कुमार की उपस्थिति में 17 सदस्यीय भाकपा प्रखंड कमिटी के सदस्य क्रमशः ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, मुंशीलाल राय, जीतेंद्र सहनी, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० क्यूम, मुकेश कुमार गुप्ता, ललन कुमार दास, नीलम देवी, रंजू कुमारी, मो० शाद तौहीदी का चुनाव किया। मौके पर प्रखंड कमिटी की संक्षिप्त बैठक से सुरेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध प्रखंड सचिव चुने गए। वे लगातार चौथी बार प्रखंड सचिव चुने गए। सम्मेलन में कुल 107 प्रतिनिधि शामिल हुए। कामकाज के रिपोर्ट पर बहस में 14 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने संक्षिप्त संबोधन में नवनिर्वाचित प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, पहुंचपथ से वंचित गांव-टोले में पहुंचपथ, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने समेत प्रखंड, अंचल, मनरेगा, आपूर्ति, थाना आदि कार्यालयों के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जारी लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर के विकास- विस्तार, मानवाधिकार की रक्षा को लेकर लड़ाई जारी रहेगा। बतौर पर्यवेक्षक जीबछ पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले आंदोलन की सबसे बड़ी पार्टी है। भाकपा माले का आंदोलन असरदार के साथ निर्णायक भी रहा है। माले कार्यकर्ता माले एवं इसके जनसंगठनों का टीम हरेक टोला, गांव में बनाकर हजारों-हजार लोगों को माले से जोड़कर विराट आंदोलन खड़ा करने का कार्यभार अपने हाथों ने लेने का संकल्प लें ताकि न्याय से वंचित लोगों को न्याय, हक-अधिकार दिलाई जा सके। सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षमंडल ने की जबकी संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर भाकपा माले ने पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन कर तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र, फाईल, डायरी, कलम आदि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम चर्चित रहा। समस्तीपुर जनक्रान्ति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Bihar politics ##Samastipur news ##political #moj_content
Jan-Kranti hindi news bulletin
588 views
20 days ago
सम्मेलन के सांगठनिक सत्र से 17 सदस्यीय नवनिर्वाचित प्रखंड कमिटी के सचिव पुनः चुने गए सुरेंद्र प्रसाद सिंह #moj_content ##political ##Samastipur news ##Bihar politics
Jan-Kranti hindi news bulletin
1.3K views
20 days ago
AI indicator
प्रोफेसर प्रभात कुमार ने किया भाकपा माले के प्रखंड सम्मेलन को सम्बोधित ##Bihar politics ##Samastipur news ##political #moj_content
Jan-Kranti hindi news bulletin
657 views
20 days ago
भाकपा माले (CPI - ML) का 7वां प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन ताजपुर में किया गया आयोजित जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट हमारी पार्टी करीब पूरे प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में आम आवाम के हक अधिकार के लिए लड़ने वाली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी बना ली है पहचान भाकपा माले (CPI - ML) का 7वां प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन ताजपुर में आयोजित किया गया। प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम 25 मार्च 2026, समय 11 बजे दिन से राजेन्द्र साह 'सभागार, दशरथ सिंह 'मंच, बासुदेव राय 'नगर, फलमंडी, ताजपुर में पर्यवेक्षक :- कॉ० जीवछ पासवान, जिला स्थाई समिति सदस्य, माले अतिथि :- कॉ० बंदना सिंह, राज्य कमिटी सदस्य, माले के साथ ही मुख्य वक्ता :- कॉ० उमेश कुमार, जिला सचिव,माले कामरेडों, सहित इस सम्मेलन में उपस्थित तमाम प्रतिनिधि एवं अतिथि साथियों को विदाई प्रखंड कमिटी की ओर से की गई। सम्मेलन की शुरूआत लाल सलाम के नारे व पार्टी के झंडा फहराते हुऐ समाजसेवी, प्रोफेसर सह पत्रकार प्रोफेसर प्रभात कुमार के द्वारा किया गया। सभा का संचालन प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। प्रखंड सम्मेलन को संवोधित करते हुऐ वक्ताओं ने कहा की साथियों. हमारी पार्टी ने 6ठा प्रखंड सम्मेलन 14 अग्ग्रस्त 2022 को फतेहपुर पंचायत भवन से लेकर अब तक हमारी पार्टी करीब पूरे प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में आम आवाम के हक अधिकार के लिए लड़ने वाली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना ली है। इस वजह से दलाल, अपराधी, माफियाओं एवं भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और थाना पुलिस सहित हुकुमरानों की चमचागिरी करने वाली कुछेक पार्टी के दलाल कार्यकर्त्ताओं की नींद हराम हो गई है। विगत वर्षों में जनहित के बढ़ते मुद्दो को लेकर हमारी पार्टी ने अनेकों सफल आन्दोलन किया है। पार्टी आन्दोलनों के दरम्यान व्यापक भागीदारी, उत्साह ओर जुझारू तेवर के कारण माले की बढ़ती लोकप्रियता से घबड़ाकर हमारे आन्दोलनों को विफल करने की कोशिश के साथ ही संगठन में दरार डालने की कोशिश किया जाता रहा है। एक ओर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-खसोट के खिलाफ सूचना मांगने पर तीन आन्दोलन के नेता क्रमशः ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता एवं आसिफ होदा पर भ्रष्ट मनरेगा पिओ द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जो आज भी अदालत में चल रहा है। दूसरी ओर पानी भरा पाण्डे पोखर से मिट्टी निकासी के नाम पर 900000/- रू० फर्जीवाड़ा के खिलाफ प्रखण्ड पर धरना देने पर बीडीओ द्वारा पाँच कार्यकर्ताओं, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, नौशाद तौहिदी, बंदना सिंह एवं ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जो आज भी अदालत में चल रहा है। वक्ताओं ने आगे कहा की रहीमाबाद के बहादुर नगर में भारत माला सड़क परियोजना के नाम पर पुस्तैनी बसे दलित-गरीबों को हटा दिया गया, एवं बचे हुए बहादुर नगर से मुर्गीयाचक चौक तक के दलित-गरीबों को हटाने की साजिश की जा रही है। वही सिरसिया, कस्बे आहर, सरसौना, मौलानाचक, मानपुरा, अहले तगमा, चकमोतीपुर, चकमधौल, फतेहपुर, रजवा आदि मुशहरी में पुस्तैनी बसे दलितों भूमिहीनों को सड़कारी भूमि एवं बासगीत पर्चा, आवास, दिलाने की लड़ाई को भू-माफिया, पुलिस अधिकारी, गठजोड़ की तिकड़ी, रोकने की भरपुर कोशिश करते रहे हैं। इन जगहों पर भी बूलडोजर चलाने की प्रशासनिक तैयारी है। इस बीच पार्टी का विस्तार सरसौना, मौलानाचक, अहलेतगमा, रजवा, करो आहर, ताजपुर, फतेहपुर, रामापुर महेशपुर, माधोपुर दिघरूआ, रहीमाबाद, सादीपुर एवं हरशिंकरपुर बधौनी, आधारपुर, बाधी, शाहपुर बधौनी आदि पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र में पार्टी का विस्तार हुआ है। भेरोखड़ा, बंगरा, मानपुरा, कोठिया आदि पंचायतों में सम्पर्क स्थापित हुआ है। पार्टी एवं जन संगठन के सदस्य बढ़े हैं। इस हिसाब से पार्टी कतारों को मजबूत करते हुए जगह-जगह ब्रांच का गठन एवं नियमित बैठक, पार्टी कमिटी एवं जन संगठनों का विस्तार करने की फौरी कार्यभार हमें लेना होगा। लेकिन एक व्यवस्थित एवं क्रियाशील प्रखंड कमिटी नहीं होने की वजह से बढ़ते जनाधार को समेटने में आशानुकूल सफलता नहीं मिल पाई है। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए जरूरी है मजबूत प्रखण्ड कमिटी का गठन, पार्टी पत्रिका और नियमित पार्टी क्लास का आयोजन जिसका यहाँ आभान रहा है। उधर पंचायत 2022 के चुनाव में पार्टी के बढ़ते लोकप्रियता के बीच भी ताजपुर प्रखंड एवं नगर में एक भी महत्त्वपूर्ण सीट नहीं जीत सके। कई पंचायतों में पार्टी उम्मीदवारों को बेहतर वोट मिले। शाहपुर बधौनी पंचायत में पार्टी के पैक्स अध्यक्ष, मानपुरा, रामापुर महेशपुर में पंच रजवा में वार्ड सदस्य पद पर जीते हैं। जनप्रतिनिधि पार्टी के सम्पर्क में हैं। आन्दोलन में भाग लेते रहे हैं। प्रमुख पहलकदमी और आन्दोलनात्मक गतिविधि :- 1. प्रत्येक वर्ष वजट के बाद कल होकर कर्पूरीग्राम ताजपुर-महुआ-हाजीपुर रेल लाईन निर्माण योजना को वजट में शामिल नहीं करने के खिलाफ रेल मंत्री का पुतला दहन ताजपुर में किया जाता है। इसी तरह से कर्पूरी जयंति पर कर्पूरी ठाकुर का कार्य क्षेत्र ताजपुर को पुनः विधानसभा एवं अनुमण्डल का दर्जा देने का मांग किया जाता रहा है। 2. ताजपुर को मशाला उत्पादक क्षेत्र घोषित कर कृषि से जुड़े उद्योग धंधा, कल-कारखाना चालू करने को लेकर लगातार आन्दोलन किया जाता रहा है। 3. राशन, भूमिहीनों को भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, बिल्ली सुधार, आवासविहीन को आवास योजना का लाभ देने, समाजिक सुरक्षा पेंशन के सवाल पर प्रखंड पर धरना प्रदर्शन में एक सौ से अधिक की भागीदारी होती रहती है। 4. जुलाई 2023 में बिजली सुधार को लेकर माले के बैनर तले राजधानी चौक पर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया गया। 5. 08 जून 2023 को नगर परिषद कार्यालय पर जलजमाव दूर करने, नाला का निर्माण करने, सड़क की सफाई, रौशनी की व्यवस्था इत्यादि को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। 6. भूमिहीन को भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा दिलाने के मांग पर 08 मार्च 2023 को ताजपुर सीओ के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। 7. गत सम्मेलन से इस सम्मेलन तक पुलिस जुर्म के खिलाफ थाना घेराव से लेकर करीब दर्जनों बार भाकपा माले द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। 8. 27 नवम्बर 2024 को खेग्रामश द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय पर जोड़दार प्रदर्शन किया गया, 200 से अधिक लोगों की भागीदारी रहीं। मनरेगा में काम एंव मजदूरी भुगतान समेत मजदूरहीत की अन्य मांगे शामिल थे। 9. 05 दिसम्बर 2024 को सीमेंट फैक्ट्री की मनमानी एवं निकलने वाले प्रदूषण के खिलाफ गाँधी चौक ताजपुर के पास न्याय मार्च निकाला गया। 10. प्रति वर्ष 08 फरवरी को किसान नेता कॉमरेड दशरथ सिंह एवं बासुदेव राय कॉ० शिया देवी आदि की याद में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया जाता है। 11. 06 जनवरी 2025 को अडानी, अम्बानी एवं मोदी का पुतला दहन किसान नेता कॉ० ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ताजपुर में किया गया। 12. 18 फरवरी 2025 को मनरेगा मजदूरी माग दिवसर पर खेग्रामस द्वारा ताजपुर पीओ के समक्ष प्रखण्ड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। 13. 14 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 28 जुलाई को कॉ0 चारू मजुमदार का शहादत दिवस, 18 दिसम्बर को कॉ० विनोद मिश्र का शहादत दिवस, 23 मार्च को भगत सिंह का शहादत दिवसर, 31 मार्च को कॉ० चन्द्रशेखकर का शहादत दिवस एवं बाबा साहब के जन्म एवं परिनिर्माण दिवस पर कार्यक्रम किया जाता है, सावित्री बाई एवं महात्मा फूले को भी याद किया जाता है। 14. छः सितम्बर 2022 को बिठली संमृट के खिलाफ एन.एच. 28 ताजपुर जाम किया गया शाम में पटना से मंगाकर सिरसिया पावर ग्रीड में पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया। 15. 20 नवम्बर 2022 को मोतीपुर पैक्स में करोड़ो रूपये की हेराफेरी के खिलाफ महापंचायत 16. बुलाया गया हलांकि मामला फंसा हुआ ही है। 26 फरवरी 2023 को नासीर-जुनैद हत्या काण्ड के खिलाफ ताजपुर बाजार में कैंडिल मार्च निकाला गया। 17. 14-15 जुलाई 2023 को ताजपुर बाजार से जलनिकासी की मांग पर अस्पताल रोड जाम किया गया। मौके पर जल निकासी पम्प से शुरू होने पर जाम खत्म किया गया । पुलिखा भी लगाने का काम शुरू हुआ। 18. 07 अक्टूबर 2023 को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय पर विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया, 150 लोगों की भागीदारी हुई। 19. 18 जनवरी 2024 को खेग्रामन एवं भाकपा माले के बैनर तले प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। 20.20 जून 2024 को उत्पाद विभाग द्वारा निर्दोश्च लोगों पर मनमानीपूर्ण छापेमाही (वार्ड सदस्य अशोक राय, मोतीपुर) के खिलाफ गाँधी चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। 400 से अधिक लोगों की भागीदारी हुई। 21. 22 अगस्त 2024 को ताजपुर प्रखण्ड अंचल पर गरीबी का प्रमाण पत्र बनाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन हुआ, 300 लोगों की भागीदारी हुई। 22. 28 अगस्त 2024 को पुनः अंचल प्रखण्ड पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो, डेरा डालो आन्दोलन चार दिन चला, 1000 लोगों की भागीदारी हुई। 23.30 अगस्त 2024 को नगर परिषद कार्यालय ताजपुर पर प्रदर्शन किया गया। 12 दिसम्बर 2024 को सरसौना सीमेंट फैक्ट्री में झारखंड के मजदूरी की मौत के खिलाफ 24. एवं किसानों के फसल बर्बाद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। 25. 19 मार्च 2025 को भाकपा माले एवं खेग्रामस द्वारा मनरेगा में लूट भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल-प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन किया गया। 26. 10 दिसम्बर 2025 को गरीबों को उजाड़ने, फूटपाथियों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ ताजपुर नगर परिषद कार्यालय पर माले एवं व्यवसायी संघ द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। 27.प्रखण्ड पर काम से आए बंगर के युवक द्वारा थूक फेंकने पर ताजपुर बीडीओ गौरव कुमार द्वारा थूक साफ करवाना एवं अपमानित करने के खिलाफ लगातार आन्दोलन चलाया गया। चुनाव के समय बीडीओ को मुख्यालय में योगदान देने जैसी कार्यवाई करवाया गया। 28. अभी हाल ही में मोतीपुर के सोना दुकान कर्मी मनीष पोद्दार को पुलिस टॉर्चर के खिलाफ अनवरत आन्दोलन चलाकर ताजपुर के थानाध्यक्ष, एस.आई एवं आई.ओ. तीन पुलिस कर्मी को सस्पेंड करवाया गया, बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए संघर्ष जारी है। 29 हाल ही में भाकपा माले प्रखड कमिटी सदस्य कॉ० नौशद तौहिदी के जमीन का अंचल के रजिस्टर 2 में हेराफेरी के खिलाफ तीन दिनों तक आमरण अनशन चलाया गया। यह मामला जिला में लटका पड़ा है। 30. जिला स्तरीय पार्टी एवं जन संगठनों की जिला स्तरीय बैठक में ताजपुर से भागीदारी होने लगी है, इसे और भी मजबूती से आगे बढ़ाना है। 31. जिला, राज्य एवं देश व्यापी कार्यकर्मो को ताजपुर में करीब-करीब लागू किया जाता है। इसे और भी बड़ी भागीदारी एवं मजबूती से लागू करने की जिम्मेवारी सभी आगे बढ़े हुए साथियों को लेना है। पार्टी के संगठनात्मक सूची सभा में अनुमोदन हेतू सभा पटल पर रखी गई। जो इस प्रकार है... जन सगठन :- अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस), इंकलाबी नौजवान सभा (आर. वाई.ए.). ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा), अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) का प्रखण्ड कमिटी है। आशा, रसोईया एवं आँगनबाड़ी सहायिका, सेविका का प्रखंड स्तरीय संगठन भी है लेकिन इसकी नियमित बैठक नहीं हो पा रही है। जरूरी है पंचायत स्तरीय कमिटी गठन कर स्वतंत्र पहलकदमी विकसित करने की साथियों को जवाबदेही लेने की गारंटी एवं लिए गए जवाबदेही को पूरा करने की गारंटी करना होगा । आगामी कार्यभार :- 1. सुदृढ़ प्रखंड कमिटी के साथ-साथ क्रियाशील पंचायत/लोकल कमिटी एवं जगह-जगह ब्रांच का गठन कर पूरी पार्टी को सुदृढ़ करने का कार्यभार हमें अपने हाथों में लेना होगा। तमाम प्रखंड कमिटी सदस्य को ब्रांच / पंचायत/लोकल कमिटी की बैठक कराने की जिम्मेवारी लेना-देना होगा। 2. प्रखंड/अंचल/थाना के कुछेक भ्रष्ट पदाधिकारियों के शोषण, उत्पीड़न, दमन के खिलाफ पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता की शिकायत के लिए पार्टी के अन्दर सुदृढ लड़ाकू एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को विकसित करने की जरूरत है। 3 ताजपुर प्रखंड एक बड़ा प्रखण्ड है यहाँ नगर परिषद भी है। जरूरत है नगर स्तरीय ढांचा बनाकर नगर के अन्दर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को शक्ति से लागू कराने का कार्यभार लेना। 4. बढ़े हुए कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए प्रखंड कार्यालय की सख्त जरूरत है। पार्टी को अपना जमीन लेकर प्रखंड कार्यालय निर्माण की ओर बढ़ना चाहिए। 5. आर्थिक रूप से कमजोर पार्टी के कारण स्थानीय तौर पर पूरा वक्ती कार्यकर्ताओं का अभाव है। पार्टी को फंसली चन्दा, आदि की ओर अग्रसर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहिए। 6… वर्तमान सांगठनिक स्थिति :- कुल शाखा पंचायत कमिटी 27 01 लोकल कमिटी 04 स्थायी सदस्यों की संख्या 328 अभ्यर्थी सदस्यों की संख्या 97 कुल सदस्यों की संख्या 425 जन संगठन एवं उसकी सदस्यता :- 1. खेग्रामस 2500 2. किसान महासभा 400 3. ऐपवा 500 4 आइसा 200 5 इनौस 700 6(क). बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ 100 7.बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ 100 8. बिहार राज्य आँगनबाड़ी कार्यत्त्सर्ता संघ 35 मौजूदा प्रतिवेदन जनप्रतिनिधियों के बहुमूल्य सुझाव को जोड़ते हुए इसे सर्वसम्मति से सम्मेलन सभा में पारित की गई। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##political #moj_content ##Samastipur news ##Bihar politics
Jan-Kranti hindi news bulletin
1.3K views
20 days ago
7वां प्रखंड सम्मेलन का भाकपा माने ने किया आयोजन ##Bihar politics ##Samastipur news ##political #moj_content
Jan-Kranti hindi news bulletin
592 views
20 days ago
AI indicator
झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही भाकपा माले का ताजपुर प्रखंड सम्मेलन हुआ शुरू जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद डॉ० प्रभात कुमार द्वारा द्वारा झंडोत्तोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 25 मार्च 2026 )। ताजपुर बाजार के फलमंडी में बुधवार को भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को मौन श्रद्धांजलि देने के साथ ही शुरू हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, अतिथियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद डॉ० प्रभात कुमार द्वारा द्वारा झंडोत्तोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। खुला सत्र की अध्यक्षता प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सम्मेलन को भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, उपेंद्र राय, बतौर अतिथि राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, डॉ ० दीलीप कुमार आदि ने किया। सम्मेलन का उद्घाटनकर्ता शिक्षाविद डॉ० प्रभात कुमार ने करते हुए कहा कि भाकपा माले ने कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि ताजपुर को शोषण, दमन-उत्पीड़न के खिलाफ विकास की रफ्तार को तेज करने को लेकर तमाम प्रशासनिक एवं सामंती यातना झेलते हुए सींचा है। यहां बड़ी भागीदारी वाला क्रांतिकारी आंदोलन विकसित होने से जन आधिकारों की रक्षा हुई है। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाकर दलाल-माफिया पर करारा प्रहार भी किया गया है। पुलिस-अधिकारियों की मनमानी, तानाशाही एवं सामंती रोबदाब के खिलाफ जन संघर्ष चलाकर पुलिस- अधिकारियों पर कारवाई करवाई गई है। जन प्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी माले निर्णायक संघर्ष किया है। सांगठनिक सत्र की शुरुआत विदाई प्रखंड कमिटी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों के बीच दस्तावेज वितरण के पश्चात सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 6 पेज का कामकाज की रिपोर्ट का पाठ से किया गया। बहस में 20 प्रतिनिधियों ने अपना-अपना सुझाव रखा साथ ही सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों-मजदूरों-युवाओं की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। बहस जारी है। सम्मेलन देर शाम तक चलने की संभावना है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Samastipur news ##political ##Bihar politics