समाचार ग्रूप🙏🙏

Rajeev Tomar
592 views
7 days ago
*जनपद मेरठ।।* *भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर गढ रोड पर यदु रेजिडेंसी पर पंहुचे।।* *संगठन के पदाधिकारियों ने भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और उनकी टीम का फूल माला पहनाकर ज़ोर दार स्वागत किया गया ।।* ।।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मेरठ न्यूज़ #समाचार #समाचार ग्रूप🙏🙏 #BKUTOMAR
Rajeev Tomar
585 views
1 months ago
*मुजफ्फरनगर/ मीरापुर।।* *आगामी 13 मई को SSP कार्यालय पर होने वाली पंचायत में पहुंचने किया आव्हान।।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि एक पंचायत गांव सिखरेडा मे हुई जहा भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का पंचायत मे मौजूद किसानो ने जोरदार स्वागत किया पंचायत मे मौजूद किसानो ने अपनी अपनी समस्याओ से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर को अवगत कराया उन्होने कहा है कि बेमौसम बारीश से हमारी फसल खराब हो गयी है लेकिन जनपद के किसी भी अधिकारी ने शूद नही ली है और खेतो कि बिजली भी प्राप्त बिजली नही आ रही है जिसके चलते खेतो कि सिंचाई नही हो पा रही है और यहा तक की नहरो और रजवाहो मे पानी कम आ रहा है जिसके चलते किसान अपने खेतो कि सिंचाई भी नही कर पा रहै है और कुल 5000 रू बिजली का कन्शन काट दिये जाते है चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि जल्द किसानो कि समसयाओ को लेकर एक बडा आंन्दोलन मुजफ्फरनगर मे किया जाऐगा चौधरी संजीव तोमर ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा है कि वसी हत्याकांड कांड को लेकर 13 मई को सगठन SSP कार्यालय मेरठ पर पंचायत करेगा तो आप सभी मजबूती से अपनी तैयारी करे ।। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर सुशील चौधरी सदाम हुसेन साजीद अल्वी आदि मौजूद रहै ।। #मुजफ्फरनगर जिला #भारतीय किसान यूनियन तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #समाचार ग्रूप🙏🙏
Rajeev Tomar
500 views
1 months ago
*मुजफ्फरनगर जानसठ।।* *वासी हत्या कांड के आरोपी से जनपद मेरठ पुलिस दूर,,,चौधरी संजीव तोमर* *जल्द समाधान नहीं तो 13 मई को SSP कार्यालय पर महापंचायत,,संजीव तोमर* जानसठ::भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि एक पंचायत गांव ढासरी मे हुई जहा भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और उनकी टीम का फूल माला और ढोल नंगाडो के साथ जोरदार स्वागत किया गया पंचायत मै किसानो का जनसैलाब उमडा और संगठन के चीफ चौधरी संजीव तोमर ने किसानो कि समसयाओ को सुना और कहा जल्द ही जनपद मुजफ्फरनगर मे बडा आंदोलन किया जाऐगा पंचायत मे सबसे बडा मुद्दा वसी हत्याकांड का छाया रहा चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि जनपद मेरठ दौराला स्थित वसी को 25 अप्रैल को जनपद मेरठ गांव लोईयो के गैगस्टर आमीर सहित पांच लोगो ने हत्या कर दी गयी थी सोचने वाली बात है हत्या से पहले वसी ने दौराला थाने मे तैनात दिगम्बर को फोन करके सूचित किया गया था कि मुझ पर हमला होने कि आशाका है लेकिन दिगम्बर दरोगा जी पुलिस बल नही भेजा जिसके चलते वसी को पांच लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी और सबसे बडी दुर्भाग्य कि बात है वसी अस्पताल मे 6 घंटे जीवित रहा है लेकिन उसके बाद भी मजिस्ट्रेट द्वारा कोई बयान नही लिये गये हालांकि लगभग 15 दिने बीत गये है अभी तक हत्या करने वालो मे से अदनान और शैजान गिरफ्तारी नही हो पायी है जो बहुत निंदनीय है चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि संगठन मांग करता है कि दिगम्बर दरोगा को निलंबित किया जाऐ और हत्या को अन्जाम देने वाले पर गैगस्टर कि करवाई कि जाये अदनान और शैजान कि गिरफ्तारी हो अगर 11 तारीख हमारी मागे नही मानी गयी तो हम 13 मई को SSP मेरठ पर महापंचायत कि जाएगी जिसकी जिम्मेदारी खुद मेरठ कप्तान साहब कि होगी इस मौके पर मुख्य रुप राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी दीपक तोमर अजय त्यागी हनी बालियान शानू पहलवान हसीर चौधरी मुजफ्फर मोनीस आदि मौजूद रहै ।। #मेरठ न्यूज़ #मुजफ्फरनगर जिला #भारतीय किसान यूनियन तोमर #समाचार #समाचार ग्रूप🙏🙏
Rajeev Tomar
483 views
1 months ago
भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक रामपुर मनिहारान-भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्रीपेड विद्युत मीटर से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की माँग की। भाकियू तोमर मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी द्वारा एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र के अधिकांश विद्युत उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाए गए थे जिन्हें बाद में प्रीपेड कर दिया गया।जबकि स्मार्ट मीटर लगाते समय विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने की जानकारी नहीं दी गई थी।बहुत से लोगों के यहाँ बिना कोई अनुमति लिए भी मीटर लगा दिए गए।एक बड़ा तबका आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि वह अचानक बन्द हुई बिजली को अग्रिम धनराशि जमा करा कर बिजली चालू करा ले।इस कारण अनेक लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है और बहुत से विद्युत उपभोक्ता पुनः पुराने मीटर ही लगवाने के इच्छुक हैं।अतः आपसे निवेदन है कि विद्युत विभाग को प्रीपेड स्मार्ट की जगह पुराने मीटर लगवाने के इच्छुक लोगों के यहाँ मीटर बदलने हेतु निर्देशित करें और इसकी प्रक्रिया को सरल रखा जाए।इस दौरान असद मियां, मुस्तकीम, रियाज़,रहमान सभासद,शादाब,मुर्तजा,सोहनवीर, गौरव, राहुल,विशाल,फ़ैज़ान,सोनू टिकरोल, हाफ़िज़ काज़िम,सलीम,अब्दुल रहमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #समाचार #समाचार ग्रूप🙏🙏
Rajeev Tomar
537 views
2 months ago
*▶️Ⓜ️भाकियू तोमर की जिद पर प्रशासन झुका: आधे घंटे की खींचतान में डीएम से फोन पर वार्ता, अंततः ज्ञापन सौंपा!* *▶️सहारनपुर:* उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह ने न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के पदाधिकारियों के दृढ़ संकल्प से एक गहन किसान संघर्ष का नया अध्याय रच दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधे ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे जिद पकड़ ली। आधे घंटे की खींचतान के बीच डीएम से फोन पर वार्ता हुई, जिसके बाद ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। 👉 *आधे घंटे का ड्रामा: फोन पर* *डीएम से सीधी बात* सुबह के समय भव्य उद्घाटन स्थल पर पहुंचे भाकियू तोमर के पदाधिकारी—प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक, जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा राव सलीम, युवा महानगर अध्यक्ष रईस आलम तथा मुख्य मंडल अध्यक्ष शाहरुख अली—ने सीधे पीएम-सीएम से मिलने का इरादा जताया। उनके हाथों में 17 सूत्री ज्ञापन था, जिसमें किसानों की वर्षों पुरानी पीड़ाएं समेटी गई थीं। प्रशासन ने तुरंत रोक लगा दी और सुरक्षा घेरा तान दिया। पदाधिकारी जिद पर अड़े रहे। लगभग आधे घंटे की खींचतान के दौरान रईस मलिक ने डीएम से फोन पर सीधी वार्ता की। डीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन शीघ्र शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचेगा। इसके बाद ही भाकियू तोमर ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सड़क दूधली, ट्रांसपोर्ट नगर से निकले इस प्रतिनिधिमंडल ने इसे "नैतिक विजय" बताया। *▶️विस्तृत 17 मांगें: किसानों की* *सच्ची पीड़ा* ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों-मजदूरों की आवाज बन गईं: - ✅आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा हेतु कड़े कदम। - ✅नकली कीटनाशकों पर जांच और पूर्ण रोक। ✅- किसान बीमा योजना में कंपनियों की मनमानी बंद, त्वरित भुगतान। - ✅चीनी मिलों का बकाया समय-सीमा में भुगतान। ✅- प्री-पेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट-पेड में बदलना। ✅- हाईवे पर अनधिकृत कट बंद। ✅- किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफी। - ✅गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल। ✅- 60 वर्ष आयु पर मजदूर-छोटे किसानों को 10,000 रुपये पेंशन। - ✅MSP पर कानूनी गारंटी। ✅- बिजली दरें कम। ✅- पहाड़ी किसानों की जमीनों पर तारबंदी। ✅- खनन माफियाओं पर रोक, ओवरलोड बंद। - ✅प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस-किताबें-ड्रेस पर रोक। ✅- गैस एजेंसियों की लापरवाही पर सख्ती। ✅- सहारनपुर में प्लाईवुड कारखाना स्थापना। ✅इसके अलावा, एक्सप्रेसवे उद्घाटन पर पीएम-सीएम को हार्दिक धन्यवाद। 👉रईस मलिक ने संवाददाताओं से कहा, "आधे घंटे की खींचतान के बीच प्रसासनिक अधिकारियो ने डीएम साहब से फोन पर वार्ता कराई और डी एम साहब ने आश्वासन दिया आपकी आवाज पीएम-सीएम तक यह आवाज जरूर पहुंचेगी। किसान जाग चुका है!" राव समीम ने मजदूरों की पेंशन मांग पर जोर दिया, जबकि रईस आलम ने युवाओं को आंदोलन के लिए प्रेरित किया। शाहरुख अली ने स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा। 👉भाकियू तोमर उत्तर प्रदेश में किसानों-मजदूरों की मजबूत आवाज है। पिछले वर्षों में कई सफल आंदोलनों का नेतृत्व कर चुका संगठन सहारनपुर मे किसानों के अनेक मुद्दे उठाता रहा है। यह घटना किसान राजनीति में नया अध्याय जोड़ती है, खासकर एक्सप्रेसवे जैसे विकास प्रोजेक्ट के बीच। स्थानीय लोगों ने पदाधिकारियों की हिम्मत की सराहना की, जबकि कुछ ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह ज्ञापन जल्द कार्रवाई का आधार बनेगा। *✒️Ⓜ️मुस्तकीम मलिक* #BKUTOMAR #news #भारतीय किसान यूनियन तोमर #उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें #समाचार ग्रूप🙏🙏
Rajeev Tomar
596 views
2 months ago
उत्तराखंड देहरादून भारतीय किसान यूनियन तोमर प्रधानमंत्री जी को सौंपा जाने वाला ज्ञापन प्रशासन के बार-बार आग्रह पर तहसीलदार द्वारा व पुलिस प्रशासन ने जिला कार्यालय आकर ज्ञापन लिया #भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट #समाचार #समाचार ग्रूप🙏🙏 #ताज़ा ख़बरें
Vikash Meena
804 views
5 months ago
All india news X all india news live لا #समाचार ग्रूप🙏🙏 #समाचार all india news today all india news anganwadi لا all indian news channel live لا all india news hindi all indian news channel all india news today in hindi all india news live today لا all india news aaj tak all india news aaj ka21:09:16 048% All india news network X all india news channel live لا لا all indian news channel all indian news channel live today لا all indian news channel sudhanshu patel لا all india news channel live in hindi all india news channel hindi all indian news channel live bangla all india radio news channel air india news channel