पाकिस्तान

Naman News
625 views
3 days ago
#वायरल पर वायरल #पाकिस्तान #पाकिस्तान न्यूज #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #वायरल अपडेट्स नाले जैसे गंदे पानी में नहाने उतरे पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ! साथ में बॉडीगार्ड भी कूदे।। सोशल मीडिया पर उड़ा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मजाक😅🤣😅🤣😅🤣😅🤣 पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से इन दिनों एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री (Defence Minister) ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) किसी स्विमिंग पूल या साफ नदी में नहीं, बल्कि नाले जैसे मटमैले और गंदे पानी (नहर) में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। ​हैरानी की बात तो यह है कि रक्षा मंत्री अकेले नहीं थे, बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात उनके बंदूकधारी बॉडीगार्ड्स (Bodyguards) भी उनके साथ उसी गंदे पानी में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ख्वाजा आसिफ मजे से उस पानी में तैर रहे हैं और उनके सुरक्षाकर्मी उनके आसपास तैरते हुए उन पर नजर रख रहे हैं। ​इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान की कंगाली, वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और खुद रक्षा मंत्री के इस अंदाज का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स (Memes) शेयर कर रहे हैं। ​इस वीडियो में देखिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का वो वायरल वीडियो और जानिए इस पर सोशल मीडिया यूजर्स और जनता की क्या प्रतिक्रियाएं आ रही हैं!
Annu
619 views
11 days ago
​🚨 पाकिस्तान में पानी का हाहाकार: दोहरी मार झेल रहा है पड़ोसी देश! 🌊🇵🇰 ​क्या पाकिस्तान को सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) विवाद की तपिश महसूस हो रही है? एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कड़ा रुख है, तो दूसरी तरफ कराची की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है! ​पूरी खबर को आसान शब्दों में समझें: 👇 ​1️⃣ सिंधु जल संधि विवाद (भारत vs पाकिस्तान) 🗺️ ​भारत का कड़ा रुख: भारत ने साफ कह दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते, इसलिए संधि पर रुख सख्त है। भारत ने द हेग (The Hague) की अंतरराष्ट्रीय अदालत के एकतरफा फैसले को भी 'अमान्य' घोषित कर दिया है। ​रतले और किशनगंगा प्रोजेक्ट: इन परियोजनाओं को लेकर पाकिस्तान लगातार दबाव में है और उसे अपनी जल सुरक्षा की चिंता सता रही है। ​2️⃣ कराची जल संकट (आंतरिक नाकामी) 🚰 ​महंगे वॉटर टैंकर: कराची में लोग 8 से 12 हजार रुपये देकर पानी के टैंकर खरीदने को मजबूर हैं। ​बिजली संकट और टूटी पाइपलाइनें: 'के-इलेक्ट्रिक' की बिजली कटौती के कारण पंपिंग स्टेशन ठप हैं और पुरानी पाइपलाइनें फटने से रोज लाखों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। ​18 साल से राजनीतिक कुप्रबंधन: 'K-IV वॉटर प्रोजेक्ट' आज भी अधूरा है, जिससे जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ​💡 सच यह है: पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के रुख की तपिश तो मिल रही है, लेकिन कराची का असली संकट भारत नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान का अपना प्रशासनिक कुप्रबंधन और बिजली संकट है! ​👉 आपको क्या लगता है? क्या पाकिस्तान इस जल संकट से उबर पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं! 👇 ​#PakistanWaterCrisis #IndusWatersTreaty #KarachiWaterCrisis #TrendingNews #CurrentAffairs #ShareChatViral #LatestNews #International update #news #पाकिस्तान #इंडस समझौता #🆕 ताजा अपडेट
CSK Fan page 🦁🏆
880 views
24 days ago
#🏏T20 लीग: कोलकाता vs मुंबई 🔥 ODI series ✅ Test series ✅ Bangladesh complete a clean sweep over Pakistan by winning both the ODI and Test series in 2026 🔥 #Cricket #Test #ODI #BANvPAK #पाकिस्तान #🏆TataIPL2026 #🏏T20 अपडेट 📰 #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆
Parmod Jain
741 views
1 months ago
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुए ब्लास्ट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि यह ब्लास्ट नौरंग बाजार में हुआ जो खैबर पख्तूनख्वा का काफी व्यस्त कारोबारी केंद्र माना जाता है। आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया प्राथमिक सूचना के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था। हमलावर विस्फटकों से लैस एक ऑटो रिक्शा में सवार हो कर भीड़ भरे बाजार में पहुंचा और धमाका कर दिया। इस ब्लास्ट में दो सुरक्षा अधिकारी समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में हुई। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने नौरंग बाज़ार के फाटक चौक पर विस्फोटकों से भरे अपने ऑटो रिक्शा में धमाका कर दिया। मृतकों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल अधिकारियों ने बताया कि इस ब्लास्ट में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सराय नौरंग स्थित तहसील मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त यह आत्मघाती हमला हुआ उस वक्त बाजार में काफी भीड़-भाड़ थी। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आगे के इलाज के लिए बन्नू और पेशावर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। घायलों की तादाद को देखते हुए अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और सभी मेडिकल स्टाफ को बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने घटना का लिया संज्ञान, IG से मांगी रिपोर्ट रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता शाहदाब खान ने बताया कि ब्लास्ट की सूचना मिलते ही राहत कार्यों के लिए घटनास्थल पर एंबुलेंस और टीमें भेजी गईं। वहीं खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सुहैल अफरीदी ने इस ब्लास्ट का संज्ञान लिया और पुलिस महानिरीक्षक (IG) को घटना पर एक डिटेल्ड रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "इस मुश्किल समय में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, और प्रांतीय सरकार उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी।" #पाकिस्तान
Parmod Jain
846 views
2 months ago
काबुल में मौत का तांडव ! पाकिस्तान के सबसे खतरनाक एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान। पड़ोसी देशों का विवाद अब नरसंहार में तब्दील होता दिख रहा है। पाकिस्तान द्वारा काबुल पर किए गए ताजा हवाई हमले ने तबाही के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 400 से ज्यादा मौतें और सैकड़ों घायलों की चीखें इस बात की गवाही दे रही हैं कि स्थिति अब नियंत्रण से बाहर है। क्या यह युद्ध अब पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेगा? निर्दोष लोगों की जान जाना मानवता के लिए एक बड़ा काला दिन है। शांति की उम्मीद अब धुंधली पड़ती जा रही है। #पाकिस्तान