*देहरादून/उत्तराखंड।।*
*भाकियू (तोमर) की बैठक में रणनीति तैयार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।।*
**मनीष बने देहरादून जिला संयोजक; शिमला बाईपास पर कार्यकर्ताओं की जनसभा के साथ किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत।।*
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक महत्वपूर्ण बैठक शिमला बाईपास स्थित मनीष के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गई। प्रशासन को चेतावनी: "जल्द होगा बड़ा आंदोलन बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने तेवर कड़े करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन देहरादून में एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती
संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनीष को देहरादून जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें कमान सौंपते हुए निर्देश दिए गए कि वे जल्द से जल्द जिले में संगठन को ब्लॉक और ग्राम स्तर तक सक्रिय करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम, दीपक तोमर, हीरा बालियान, इरशाद, अमित, मेहरदीन, इरफान, शेरदीन, नितिन राठी, सचिन, आनंद शर्मा और मुस्तकीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#🆕 ताजा अपडेट #न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR #news