Bijnor

Parmod Jain
52.8K ने देखा
15 दिन पहले
6 करोड़ में बिक रहा है अंडकोष! रील देखते ही शख्स ने काट डाला लड़के का प्राइवेट पार्ट, नहीं मिला कोई भी खरीददार सोशल मीडिया पर फैल रही गलत और सनसनीखेज जानकारी ने एक बार फिर अपनी खतरनाक सीमा दिखा दी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर वायरल रील के फेक दावे के आधार पर यह जघन्य अपराध किया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने रील में देखा कि मानव अंडकोष विदेशों में करोड़ों रुपये में बिकते हैं। इस झूठे दावे से प्रेरित होकर उसने और उसके साथियों ने एक किशोर को निशाना बनाया। हत्या के बाद वे अंग बेचने की कोशिश में जुट गए लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। पूरा मामला महज सोशल मीडिया के एक झूठ पर आधारित था। दंग रह गई पुलिस भोपाल पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारियां की हैं। मुख्य आरोपी बीबीए का छात्र बताया जा रहा है जिसने खुद को मेडिकल स्टूडेंट बताकर साथियों को यकीन दिलाया था। रील में फैलाई गई अफवाह के अनुसार किशोर के अंग से भारी रकम मिलने का लालच दिया गया था. पुलिस जांच में साफ हुआ कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। किसी अंग तस्करी नेटवर्क या खरीददार का कोई सबूत नहीं मिला। यह घटना सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और यूजर्स की सावधानी दोनों पर सवाल उठाती है। हर दिन सैकड़ों रील और पोस्ट वायरल होते हैं जिनमें अतिरंजित, झूठे या खतरनाक दावे होते हैं। कुछ लोग इन्हें बिना सोचे-समझे सच मान लेते हैं और वास्तविक जीवन में अंजाम तक पहुंचा देते हैं। इस मामले में एक निर्दोष किशोर की जान चली गई सिर्फ इसलिए क्योंकि कुछ लोगों ने फेक रील पर भरोसा कर लिया था। चली गई मासूम की जान मृत किशोर पेन और चाभी के छल्ले बेचकर अपनी मां का सहारा बनता था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। आरोपियों ने उसे छोटी रकम के लालच में एकांत जगह ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अंग को कुछ दिनों तक रखा और खरीददार न मिलने पर उसे भी फेंक दिया। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि डिजिटल युग की एक बड़ी समस्या को सामने लाता है। गलत सूचना कितनी तेजी से फैलती है और कैसे वास्तविक नुकसान पहुंचा सकती है। पुलिस और विशेषज्ञ बार-बार आगाह करते हैं कि वायरल दावों पर अंधविश्वास ना करें खासकर जब बात शरीर के अंगों या अवैध गतिविधियों की हो। अंग तस्करी जैसी अफवाहें समय-समय पर सोशल मीडिया पर घूमती रहती हैं। इनमें अक्सर विदेशी बाजारों और भारी रकम का जिक्र होता है ताकि लोग आकर्षित हों। सच्चाई यह है कि मानव अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त गंभीर अपराध है और ऐसे दावे ज्यादातर फर्जी होते हैं। #भोपाल
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
573 ने देखा
4 महीने पहले
*बिजनौर अफजलगढ़।।* *भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, विजेता टीम को प्रदान की ट्रॉफी* अफजलगढ़ (बिजनौर): जनपद बिजनौर के कस्बा अफजलगढ़ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सक्रियता और लोकप्रियता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का क्षेत्र के किसानों और युवाओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। किसानों ने नोटों की माला से किया अभिनंदन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं और किसानों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय किसानों ने चौधरी संजीव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान किसानों ने संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी संजीव तोमर ने प्रतियोगिता की विजेता (टॉप) टीम को ट्रॉफी वितरित की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन सिखाते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए ऐसे मंचों की निरंतर आवश्यकता है।गौरतलब है कि इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान द्वारा अपने गृह कस्बा अफजलगढ़ में किया गया था। रिजवान के सफल नेतृत्व में टूर्नामेंट ने क्षेत्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरीं। इस मौके परनफीस क़स्सार विधान सभा अध्यक्ष, बिजनौर जिला अध्यक्ष डॉ सचिन गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अमर कांत शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम गुप्ता मो दानिश नगर अध्यक्ष, मो शारुख, असद खान ब्लॉक अध्यक्ष हसीन इक़बाल सुन्दर चौहान फैज़ान बाबू कुरैशी फैज़ान आकिब बब्बू अन्य कई कार्य कर्ता #Bijnor #जाट बिजनौर #बिजनौर न्यूज़ #BKUTOMAR #भारतीय किसान यूनियन तोमर