उत्तरप्रदेश घटनाक्रम

Newsgenix
593 views
1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। अंशिका, केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ओ री सखी मंगल गाओ री… बजता रहा। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, फिर बिश्नोई, अंशिका का हाथ थामे ही मंच से उतरे। #sambhalnews #ipsanshikaverma #kkbishnoi #bareilly #UttarPradesh #UPPolice #Newsgenix
Newsgenix
756 views
3 days ago
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ऑनलाइन प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से जहां नोएडा के हाउसिंग मार्केट में रियल एस्टेट की कीमतों में तेजी आई है, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के आस-पास प्रॉपर्टी की कीमतों में 2020 से 2025 के बीच जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रिपोर्ट (“रनवे टू रियल्टी: कैसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रियल एस्टेट को नया रूप दे रहा है”) के अनुसार पिछले पांच सालों में अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना हो गई हैं, जबकि प्लॉट की कीमतें औसतन 1.5 गुना बढ़ी हैं। कुछ खास माइक्रो-मार्केट में तो 5 गुना तक की वृद्धि देखी गई है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के दम पर निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार रहने की बेहतर सुविधाओं, रोजगार के सृजन और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधारों के चलते विकास का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अगले दो वर्षों में प्लॉट और अपार्टमेंट दोनों की कीमतों में क्रमशः 28% और 22% की वृद्धि होने की संभावना है। #NoidaAirport #JewarInternationalAirport #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #Newsgenix
Newsgenix
574 views
4 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट लखनऊ: डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि जिन मामलों में कानून के तहत केवल परिवाद (शिकायत) का प्रविधान है, उनमें एफआईआर दर्ज करना पूरी तरह गलत है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा इस विषय पर आपत्ति जताए जाने के बाद डीजीपी ने यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने निर्देश में स्पष्ट किया है कि कई बार पुलिस नियमों के विपरीत एफआईआर दर्ज कर लेती है। इससे आरोपित को न्यायालय में लाभ मिल जाता है। साथ ही पूरी जांच प्रक्रिया प्रभावित होती है। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद इसे गंभीर त्रुटि मानते हुए डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज करने से पहले यह अनिवार्य रूप से जांच लें कि संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करने का कानूनी प्रविधान है या नहीं। उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में मानहानि, घरेलू हिंसा, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (चेक बाउंस), माइंस एंड मिनरल एक्ट, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट और पशुओं के साथ क्रूरता जैसे मामले शामिल हैं। साथ ही दहेज सहित 30 अलग-अलग कानूनों में केवल अदालत में परिवाद दाखिल करने का ही प्रविधान है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को निर्देशित किया कि वे कानून के प्रविधानों का गंभीरता से अध्ययन करें और उसी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। #UttarPradesh #UPPolice #FIR
🇮🇳$HR££🕉️✨
1.6K views
11 days ago
यूपी के 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:5 डिग्री लुढ़का पारा; 3 दिन बाद फिर से बारिश के आसार । #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #⛈मौसम अपडेट📰
Newsgenix
605 views
11 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट लखनऊ में आज आयोजित Times Of India Sports Awards (TOISA) सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और बुद्धिमत्ता से भारत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में 'नए भारत' में एक 'नई खेल संस्कृति' का उदय हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप को धन्यवाद एवं सभी खिलाड़ियों का हृदय से अभिनंदन। The Times of India #Newsgenix