HinduFestivals

Deepak Raj
568 views
2 days ago
धर्मो रक्षति रक्षितः #hindu #bhagwa dhari
Abhijeet Business
595 views
9 days ago
Sawan green saree 🔗 https://affiliate.meesho.com/collection/NzMxMzE0ODo6Ojo6Om5vcm1hbA== #viral #mahadev #hindu #trending
Abhijeet Business
467 views
11 days ago
Mahakal named kurti for women Link 🔗 https://affiliate.meesho.com/collection/NzE3NzU2OTo6Ojo6Om5vcm1hbA== #trending #hindu #viral #mahadev
Vikas Lohia
7.7K views
13 days ago
गुरु पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला एक सांस्कृतिक पर्व है, जो गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने, महर्षि वेद व्यास की जयंती, और अज्ञानता को दूर करने के लिए समर्पित है | #hindu #gurupurnima #bhakti #reels
Pradeep Singh
62.2K views
1 months ago
🙏✨ क्या सच में हम अपनी मेहनत का फल खा रहे हैं, या किसी और के भाग्य का? 💰 एक ऐसी कथा जो अहंकार तोड़ देती है और भाग्य का गहरा रहस्य समझाती है। ⚠️ अंत तक पढ़िए, शायद आपकी सोच हमेशा के लिए बदल जाए! =========>>>>>> मनुष्य का प्रारब्ध एक आदमी ने नारद मुनि से पूछा, ‘मेरे भाग्य में कितना धन है?’ नारद मुनि ने कहा, ‘भगवान विष्णु से पूछकर कल बताऊँगा।’ नारद मुनि ने कहा, ‘एक रुपया रोज तुम्हारे भाग्य में है।’ आदमी बहुत खुश रहने लगा, उसकी जरूरतें एक रुपये में पूरी हो जाती थीं। एक दिन उसके मित्र ने कहा, ‘तुम्हारे सादगी जीवन और खुश देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूँ और अपनी बहन की शादी तुमसे करना चाहता हूँ।’ आदमी ने कहा, ‘मेरी कमाई एक रुपया रोज की है, इसका ध्यान में रखना। इसी में से ही गुजर-बसर करना पड़ेगा तुम्हारी बहन को।’ मित्र ने कहा, ‘कोई बात नहीं, मुझे रिश्ता मंजूर है।’ अगले दिन से उस आदमी की कमाई ग्यारह रुपये हो गई। उसने नारद मुनि से पूछा, ‘की हे मुनिवर! मेरे भाग्य में एक रुपया लिखा है फिर ग्यारह रुपये क्यों मिल रहे हैं?’ नारद मुनि ने कहा, ‘तुम्हारा किसी से रिश्ता या सगाई हुई है क्या?’ ‘हाँ हुई है,’ उसने जवाब दिया। तो यह तुमको दस रुपये उसके भाग्य के मिल रहे हैं, उसको जोड़ना शुरू करो। तुम्हारे विवाह में काम आएंगे।’ नारद जी ने जवाब दिया। एक दिन उसकी पत्नी गर्भवती हुई और उसकी कमाई इकतीस रुपये होने लगी। फिर उसने नारद मुनि से पूछा, ‘हे मुनिवर! मेरी और मेरी पत्नी के भाग्य के ग्यारह रुपये मिल रहे थे लेकिन अभी इकतीस रुपये क्यों मिल रहे हैं? क्या मैं कोई अपराध कर रहा हूँ या किसी कुटिलवश ये हो रहा है?’ मुनिवर ने कहा, ‘यह तेरे बच्चे के भाग्य के बीस रुपये मिल रहे हैं।’ हर मनुष्य को उसका प्रारब्ध (भाग्य) मिलता है। किसके भाग्य से घर में धन-दौलत आती है, हमको नहीं पता। लेकिन मनुष्य अहंकार करता है कि मैंने बनाया, मैंने कमाया, मेरा है, मेरी मेहनत है, मैं कमा रहा हूँ, मेरी वजह से हो रहा है। मगर वास्तव में किसी को पता नहीं कि हम किसके भाग्य का खा रहे हैं, इसलिए अपनी उपलब्धियों पर अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। =====>>> 🙏 #SanatanDharma 🔱 #Hinduism 💰 #Karma 🌿 #Spirituality 📿 #MotivationIndia ✨ #LifeLessons 🕉️ #Bhagya 💎 #SuccessMindset 📖 #ViralStory 🚀 #TrendingNow 🌺✨ जिस धन पर हम अहंकार करते हैं, हो सकता है वह किसी अपने के भाग्य का आशीर्वाद हो। इसलिए सफलता मिलने पर विनम्र रहिए, क्योंकि भाग्य और कर्म दोनों का रहस्य हमारी सोच से कहीं बड़ा है। 🙏💫 ❓💭 अगर आज आपके जीवन में अचानक तरक्की आए, तो क्या आप उसे केवल अपनी मेहनत का परिणाम मानेंगे या ईश्वर की कृपा और परिवार के भाग्य का भी योगदान समझेंगे? 📖✨ सीख: 💰 जो व्यक्ति अपनी सफलता पर घमंड करता है, वह भाग्य का रहस्य नहीं समझता। 🙏 क्या आपकी जिंदगी में भी कभी ऐसा हुआ है कि किसी के आने के बाद आपकी किस्मत बदल गई? 📊🗳️ क्या आप मानते हैं कि परिवार के सदस्यों का भाग्य भी एक-दूसरे को प्रभावित करता है? 🔹 👍 हाँ, बिल्कुल 🔹 🤔 शायद कुछ हद तक 🔹 ❌ नहीं, केवल मेहनत ही सब कुछ है 🔹 🙏 ईश्वर की इच्छा सबसे ऊपर है #hindu #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गीता ज्ञान🛕 #🕉️सनातन धर्म🚩 #🔊सुन्दर कांड🕉️
Pradeep Singh
60.5K views
1 months ago
🌿⚠️ लोग आपकी निंदा क्यों करते हैं? क्योंकि आप आगे बढ़ रहे हैं! 🕊️ इस संत की एक सीख आपकी सारी चिंता और मानसिक तनाव खत्म कर सकती है। ✨ जो व्यक्ति आलोचना से ऊपर उठ जाता है, वही जीवन में सबसे आगे बढ़ता है। =========>>>>>> निंदा पर ध्यान न दें प्राचीन काल में एक संत दूरस्थ गाँव जाने के क्रम में अपने एक शिष्य के साथ एक गाँव में कुछ दिनों के लिए रुके। गाँव के लोग संत का बहुत सम्मान करते थे और उनकी शिक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुनते थे। संत बहुत विद्वान थे। वे अपनी बुद्धि से सभी समस्याओं को दूर करते और रास्ता बता देते थे। कुछ ही दिनों में संत की प्रसिद्धि पूरे क्षेत्र में फैल गई। संत रोज प्रवचन भी देते थे। उनके उपदेश सुनने के लिए गाँव में दूर-दूर से लोग आने लगे। संत की बढ़ती प्रसिद्धि को देखकर गाँव के एक पुजारी के मन में जलन होने लगी। वह सोचने लगा कि इस तरह तो उसके भक्त भी संत के पास पहुँचने लगेंगे। पुजारी जलन की वजह से संत को शत्रु मानने लगा था। पुजारी ने संत की छवि खराब करना शुरू कर दिया। वह गाँव के लोगों को कहने लगा कि ये संत पाखंडी हैं और लोग मूर्ख बन रहे हैं। पुजारी ने कुछ शिष्यों को इस काम में उसका साथ दे दिया। एक दिन संत के शिष्य ने गाँव में अपने गुरु की बुराई सुनी। वह क्रोधित हो गया और गुरु से शिकायत की। शिष्य तुरंत ही गुरु के पास पहुँचा और गाँव में हो रही बुराई के बारे में बताया। संत ने शिष्य की बात सुनी और कहा, "हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते। अगर हम उस पंडित से वाद-विवाद करेंगे तो भी ये बातें चलती रहेंगी। जैसे मक्खियाँ फूलों पर तो भिनभिनाती हैं, पर फूलों की सुगंध नहीं ले पातीं, वैसे ही कुछ लोग हमारी निंदा तो करते हैं, लेकिन हमारा मन विचलित नहीं कर पाते। अपने काम में मन लगाना ही हमारे लिए सही है।" संदेश: यह ज़रूरी नहीं कि हर व्यक्ति आपके पक्ष में हो। समाज में कुछ लोग हमारे पक्ष में होते हैं तो कुछ विरोध में भी होते हैं। हमें मतभेद रखने वाले लोगों से बिना द्वेष के सामना करना चाहिए और वे हमारी परेशानियाँ बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में हमें निंदकों से विचलित हुए बिना अपने काम करते रहना चाहिए। =====>>> 🙏 #LifeLessons 🌿 #Motivation 🕊️ #PositiveThinking ✨ #Spirituality 📚 #SuccessMindset 🚀 #SelfGrowth 💎 #Wisdom 💡 #Mindset 🏆 #PersonalDevelopment 🔥 #ViralStory 🌿✨ जो लोग आपकी निंदा करते हैं, वे अक्सर आपकी सफलता से परेशान होते हैं। इसलिए दूसरों की बातों से नहीं, अपने लक्ष्य से प्रभावित होइए। 🕊️💯 💭⚠️ जब लोग आपकी आलोचना करें, तो क्या आप टूट जाते हैं या और अधिक मजबूत बनकर आगे बढ़ते हैं? 📖✨ सीख: 🌿 फूल अपनी खुशबू देना नहीं छोड़ते, चाहे मक्खियाँ कितनी भी भिनभिनाएँ। 🕊️ क्या आप भी आलोचना को अनदेखा करके अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं? 📊🗳️ अगर कोई आपकी निंदा करे तो आप क्या करते हैं? 🔹 😌 अनदेखा कर देता/देती हूँ 🔹 💪 और मेहनत करता/करती हूँ 🔹 😡 जवाब देता/देती हूँ 🔹 🤔 परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेता/लेती हूँ #hindu #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गीता ज्ञान🛕 #🕉️सनातन धर्म🚩 #🔊सुन्दर कांड🕉️
Pradeep Singh
37.6K views
1 months ago
🐦🌧️ कभी-कभी किसी का "ना" कहना भी आपके भले के लिए होता है। 💔 हर इंकार के पीछे घमंड नहीं होता, कई बार छिपा होता है त्याग और शुभचिंतन। ✨ इस छोटी सी कहानी का संदेश आपकी सोच बदल सकता है। =========>>>>>> "इन्कार का भाव" बरसात के दिन आने वाले थे। एक चिड़िया अपने बच्चों के साथ आश्रय बनाने के लिए नदी किनारे गई। वहाँ दो पेड़ थे। उसने एक पेड़ से कहा— “बरसात से बचने के लिए मैं और मेरे बच्चे तुम्हारी डाल पर अपना घोंसला बना लें?” पेड़ कभी किसी को भी आश्रय देने से मना नहीं करते किन्तु उस पेड़ ने बड़ी ही बेरुखी के साथ चिड़िया को इन्कार कर दिया। चिड़िया फिर वहीं दूसरे पेड़ के पास गई तो उस पेड़ ने चिड़िया को अपना आश्रय बनाने की अनुमति दे दी। बरसात के दिन आरम्भ हुए। एक दिन तेज वर्षा आई। उस वर्षा को पहला पेड़ झेल नहीं पाया और उखड़कर नदी में बह गया। पेड़ को बहते देखकर चिड़िया बोली— “ऐ पेड़, एक दिन मैं तुमसे आश्रय माँगने आई थी, परन्तु तुमने बड़ी ही बेरुखी से मना कर दिया था। तुम्हारी उसी बेरुखी की सजा आज भगवान ने तुम्हें दी है जो तुम नदी में बह रहे हो।” पेड़ ने बड़ी ही शांत भाव से उत्तर दिया— “मैं जानता था मेरी जड़ें कमजोर हैं, और इस बारिश में टिक नहीं पाऊँगा। मैं तुम्हारी और बच्चों की जान खतरे में नहीं डालना चाहता था, इसलिए तुम्हें सख्ती से मना करना पड़ा। मना करने के लिए मुझे क्षमा कर दो।” और ये कहते-कहते पेड़ बह गया। किसी के इन्कार को हमेशा उनकी कठोरता न समझें। क्या पता उसके उसी इन्कार से आपका भला हो। कौन किस परिस्थिति में है शायद हम नहीं समझ पायें, इसलिए किसी के चरित्र और शैली को उनके वर्तमान व्यवहार से न तौलें। जय जय श्री राधे =====>>> 🙏 #LifeLessons 🌿 #Motivation 💡 #Wisdom 🕊️ #PositiveThinking 📖 #Spirituality 🚀 #ViralStory 💎 #SelfGrowth 🌍 #TrendingNow ❤️ #Mindset ✨ #Inspiration 🌿💭 हर "ना" के पीछे नफरत नहीं होती, कई बार उसमें छिपा होता है आपका भला। जो आज बुरा लगे, वही कल सबसे बड़ा आशीर्वाद साबित हो सकता है। 🙏✨ 💭🐦 क्या कभी किसी ने आपको ठुकराया था, लेकिन बाद में आपको एहसास हुआ कि वही आपके लिए सही था? 📖✨ सीख: 🌳 हर इंकार स्वार्थ से नहीं होता, कई बार वह सुरक्षा और शुभचिंतन का रूप होता है। 💡 क्या हम किसी व्यक्ति को केवल एक घटना के आधार पर जज कर देते हैं? 📊🗳️ यदि कोई आपकी मदद करने से मना कर दे, तो आप क्या सोचेंगे? 🔹 😔 वह मेरा साथ नहीं देना चाहता 🔹 🤔 शायद उसके पीछे कोई कारण होगा 🔹 🙏 मैं बिना नाराज़ हुए समझने की कोशिश करूँगा 🔹 💯 हर स्थिति को समय पर छोड़ दूँगा #hindu #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गीता ज्ञान🛕 #🕉️सनातन धर्म🚩 #🔊सुन्दर कांड🕉️