अमेरिका में 6 लोगों की दर्दनाक हत्या

Annu
1.8K views
1 days ago
🇺🇸 अमेरिका से दिल दहला देने वाली खबर! Iowa के Muscatine शहर में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। घटना के बाद आरोपी ने भी अपनी जान दे दी। 💔 एक ही परिवार के 6 रिश्तेदारों की मौत 🚔 कई जगहों पर चला पुलिस ऑपरेशन 🕵️ जांच अभी भी जारी ⚠️ हिंसा कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होती इस दर्दनाक घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए। #America #BreakingNews #CrimeNews #Iowa #Muscatine #ViralNews #HindiNews #ShareChat #Trending #NewsUpdate #🤯अमेरिका में 6 लोगों की दर्दनाक हत्या #International update #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #trending #viral #viralvideo
Top News.in
2K views
1 days ago
#🤯अमेरिका में 6 लोगों की दर्दनाक हत्या अमेरिका को एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने दहल दिया है. वैसे तो अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने पूरे सदमे में डालने का काम किया है. इस बार गोलीबारी की वजह पारिवारिक कलह थी और हमलावर ने अपने ही परिवार को 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. आखिर में हमलावर ने भी अपनी जान ले ली. यह घटना सोमवार, 1 जून को अमेरिका के आयोवा राज्य के मस्काटीन शहर में हुई. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि इस हिंसा की जड़ एक घरेलू विवाद था. दोपहर करीब 12 बजकर 12 मिनट पर पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली. जब पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम एक घर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद भयावह था. घर के अंदर चार लोग मृत पड़े थे. सभी की मौत गोली लगने से हुई थी. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर, 52 साल का रयान विलिस मैकफारलैंड था और अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल चुका था. उसकी तलाश शुरू की गई और कुछ देर बाद उसे मिसिसिपी नदी के किनारे एक ट्रेल पर ढूंढ लिया गया. पुलिस प्रमुख ने बताया कि जब अधिकारी रयान विलिस मैकफारलैंड से बात कर रहे थे, तभी उसने खुद को गोली मार ली. पुलिस और मेडिकल टीम ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस बीच जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि और भी लोग इस घटना का शिकार हो सकते हैं. इसके बाद अधिकारियों ने एक दूसरे घर और पास के एक दुकान में दो और लोगों के शव बरामद किए. दोनों की मौत भी गोली लगने से हुई थी. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि सभी हत्याएं एक घरेलू विवाद से जुड़ी थीं. अधिकारियों का मानना है कि मरने वाले सभी लोग हमलावर के परिवार के सदस्य थे. पुलिस प्रमुख ने यह भी बताया कि संदिग्ध का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था, हालांकि उन्होंने उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने साफ किया कि अब आसपास के लिए कोई सक्रिय खतरा नहीं है और मामले की विस्तार से जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे मस्काटीन शहर को झकझोर दिया है. लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर एक पारिवारिक विवाद इतना हिंसक और जानलेवा कैसे बन गया. #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट
🚩[卐] 𝙍𝙞𝙩𝙪_ 𝙗𝙖𝙟𝙥𝙖𝙞 [卐]
5.6K views
1 days ago
AI indicator
#🤯अमेरिका में 6 लोगों की दर्दनाक हत्या अमेरिका के आयोवा राज्य में हमलावर ने अपने ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर जान लेने के बाद खुद को भी पुलिस के सामने गोली मार दी. 52 साल के हमलावर की मौत मौके पर ही हो गई. #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट