अयोध्या धाम

... Pradip Jethra
1.3K ने देखा
1 दिन पहले
🙏🙏 जय हनुमान जी महाराज🙏 #🛕मंदिर दर्शन🙏 हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश #jai hanu man🙏🙏 #Ayodhy dham
... Pradip Jethra
1.4K ने देखा
3 दिन पहले
🙏🙏 जय हनुमान जी महाराज🙏 #🛕मंदिर दर्शन🙏 हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश #jai hanu man🙏🙏 #Ayodhy dham
... Pradip Jethra
1.2K ने देखा
4 दिन पहले
🙏🙏 जय हनुमान जी महाराज🙏 #🛕मंदिर दर्शन🙏 हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश #jai hanu man🙏🙏 #Ayodhy dham
sn vyas
540 ने देखा
4 दिन पहले
#अयोध्या पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सरयू नदी का जन्म किसी साधारण स्रोत से नहीं बल्कि स्वयं भगवान विष्णु के नेत्रों से हुआ है कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब भगवान विष्णु ने आनंद के आंसू बहाए, तो ब्रह्मा जी ने उन आंसुओं को 'मानसरोवर' झील में एकत्र कर लिया। अयोध्या के आदि राजा वैवस्वत मनु ने तपस्या की और महामुनि वशिष्ठ के माध्यम से उस पवित्र जल को मानसरोवर से नीचे पृथ्वी पर लाए। क्योंकि यह जल 'सर' (झील) से निकला था, इसलिए इसका नाम 'सरयू' पड़ा। सरयू नदी को अयोध्या की पहचान माना जाता है। भगवान राम के जीवन की हर बड़ी घटना इस नदी की साक्षी रही है: बाल्यकाल: श्री राम और उनके भाइयों ने इसी नदी के तट पर अपनी बाल लीलाएं कीं। अंतिम यात्रा (जल समाधि): रामायण के अनुसार, जब भगवान राम का पृथ्वी पर अवतार कार्य पूर्ण हुआ, तो उन्होंने सरयू नदी के 'गुप्तार घाट' पर जल समाधि लेकर पुनः विष्णु रूप धारण किया और वैकुंठ धाम प्रस्थान किया। भूगोल की दृष्टि से सरयू एक विशाल नदी तंत्र का हिस्सा है: उद्गम: यह हिमालय की पहाड़ियों से निकलती है। तिब्बत के पास मानसरोवर से निकलने वाली 'करनाली' नदी ही आगे चलकर सरयू कहलाती है। विभिन्न नाम: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसे घाघरा के नाम से भी जाना जाता है। अयोध्या में प्रवेश करते ही यह श्रद्धापूर्वक 'सरयू' पुकारी जाती है। यह नदी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पास गंगा नदी में मिल जाती है। सरयू केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है: वर्तमान में अयोध्या में सरयू तट पर शाम की आरती का दृश्य अत्यंत दिव्य होता है, जो ठीक उसी प्रकार लोकप्रिय हो रहा है जैसे काशी में गंगा आरती। रामनवमी, दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहारों पर लाखों श्रद्धालु सरयू में डुबकी लगाते हैं। माना जाता है कि इसमें स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ सरयू के घाटों (जैसे राम की पैड़ी) का विस्तार और नवीनीकरण किया गया है। रामायण में उल्लेख है कि सरयू नदी अयोध्या की सीमाओं की रक्षा करती है और अयोध्यावासियों के लिए यह 'माता' के समान है।
... Pradip Jethra
1.7K ने देखा
5 दिन पहले
🙏🙏 जय हनुमान जी महाराज🙏 #🛕मंदिर दर्शन🙏 हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश #jai hanu man🙏🙏 #Ayodhy dham
... Pradip Jethra
1.4K ने देखा
6 दिन पहले
🙏🙏 जय हनुमान जी महाराज🙏 #🛕मंदिर दर्शन🙏 हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश #jai hanu man🙏🙏 #Ayodhy dham
Parmod Jain
897 ने देखा
17 दिन पहले
अयोध्या, संवाददाता। शहर में नकली रिफाइन्ड सोया ऑयल की बड़ी खेप पकड़ी गयी है। रिफाइन्ड बनाने वाली कम्पनी से अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस की टीम ने बुधवार की देर रात शहर की दो दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 3058 पैकेट रिफाइन्ड नकली पाए गये। जिसमें वजीरगंज स्थित एक प्रतिष्ठान में 2980 पैकेट नकली रिफाइन्ड मिला है। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर में नकली रिफाइन्ड बेचने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। एक चर्चित रिफाइन्ड कम्पनी की तरह के पैकेट में नकली रिफाइन्ड इस तरह से बेचा जा रहा था कि ग्राहकों को इसका पता तक नहीं चल रहा था। रिफाइन्ड कम्पनी के कार्यालय को जब इसकी सूचना मिली तो कम्पनी द्वारा अधिकृत दूसरी कम्पनी को जिले में नकली सामान की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद निगरानी करने वाली कम्पनी के जोनल हेड ने स्थानीय प्रतिनिधि के साथ पुलिस से सम्पर्क किया। जिसके बाद नगर कोतवाली के कई उपनिरीक्षक व फोर्स ने बेनीगंज परिक्रमा मार्ग स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहां के बिल बाउचर चेक होने के बाद इसके आधार पर टीम एक वजीरगंज स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान पर पहुंची। जहां उसे रिफाइन्ड की भारी मात्रा में नकली खेप बरामद हुई।प्रतापगढ़ निवासी गिरजा शंकर यादव ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसकी कम्पनी को रिफाइन्ड कम्पनी ने नकली सामान बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार दिया है। इसके लिए वह अपने जोनल हेड टोटन चक्रवर्ती व पुलिस की टीम के साथ बेनीगंज परिक्रमा मार्ग स्थित सुमित्रा किराना मार्ट पहुंचा। यहां पर इस कम्पनी का 78 पीस रिफाइन्ड सोया आयल नकली पाया गया। जिसे दो बोरियों के अंदर 37-37 पैकेट सील किया गया। इसके दुकानदार मनोज गुप्ता से जब पूछताछ की गई तो उसने मार्केट से सस्ते में लाकर इसे बचने के बारें में जानकारी दी। दूसरी सूचना पर जब वजीरगंज केवटहिया निकट शीतला मंदिर के गोदाम पर पहुंचा तो यहां तलाशी के दौरान 149 कार्टून में 20-20 पैकेट कुल 2980 पैकेट नकली रिफाइन्ड सोया ऑयल मिला। जिसमें 49 बोरियों में प्रत्येक में 60-60 पैकेट नकली रिफाइंड सोया ऑयल को सील मोहर किया गया। मौके पर मौजूद महिला ने अपने पति बृजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा इसका व्यवसाय किए जाने की जानकारी दी। मामले में कोतवाली नगर में कोपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63, ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 की धारा 104 व भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।नकली रिफाइन्ड की खेप मिलने पर खाद्य विभाग एक्टिव- शहर के थोक मार्केट में इतनी बड़ी मात्रा में नकली रिफाइन्ड की खेप मिलने के बाद अब खाद्य विभाग भी एक्टिव हो गया है। विभाग की कई टीमें इस तरह के सिंडीकेट की निगरानी में जुट गयी है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि मानिक चंद सिंह ने बताया कि दोनो दुकानों को लाईसेंस को निलम्बित किया जा रहा है। इन्होंने ग्रामीण में किसको रिफाइन्ड बेचा था, इसकी भी जांच हो रही है। इसके साथ इस तरह के अन्य सिंडीकेट की जांच करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। #अयोध्या