बरेली में खुले नाले में गिरे युवक का नहीं मिला सुराग, बचाव अभियान में जुटे 80 कर्मचारी; तस्वीरें
बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के पास मंगलवार रात 9:30 बजे खुले हुए नौ फीट गहरे नाले में गिरे युवक की तलाश में बुधवार को भी देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। बुधवार को रात 2:00 बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। इससे प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी लगाया गया है। नाले में गिरते हुए युवक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है।
सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक नाले में गिर गया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलते पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात 12 बजे के बाद उसे खोजने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #Bareily