भारत की एकता व अखंडता के प्रतीक रहे लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 75 वी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटिश: नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।आप स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री थे।आप का जन्म 31 अक्टूबर 1875 ई को हुआ था जबकि आप की मृत्यु 15 दिसंबर 1950 ई को हुई थी।आप का जन्म गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाड़ में हुआ था।बारडोली सत्याग्रह के दौरान वहां की महिलाओं ने आप को सरदार की उपाधि दी थी।आप ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन तथा स्वतंत्रता के बाद भी भारत के लोगो को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई इसलिए आप की जयंती हम भारतवासी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।आप एक किसान परिवार में पैदा हुए थे।आप वर्ण भेद के कट्टर विरोधी थे।भारत के संविधान के निर्माण के दौरान आप अंतरिम सरकार में गृह तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे और आप ने 565 रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिस कारण आप को लौह पुरुष कहा गया।आप का प्रमुख व प्रसिद्ध नारा "भारत एक है अखंड है" था जिसका हम सभी भारतीयों को अनुसरण करना चाहिए।आप को 1991 ई मे पी.वी नरसिम्हा राव की सरकार ने भारत रत्न सम्मान भी दिया था।आप कहां करते थे कि "एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है जब तक कि इसे उचित रूप से सामंजस्यपूर्ण और एकजुट नहीं किया जाता है तब यह एक आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है"।आप शहीद महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों से बहुत प्रभावित थे।आप आजादी की लड़ाई के दौरान शहीद महात्मा गांधी जी के साथ 16 महीने तक जेल भी रहे।आइए हम सभी भारतीय आज राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन शपथ लेते हैं कि देश में सभी धर्मो के लोग आपसी भाईचारे तथा एकजुटता के साथ रहेंगे ताकि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का "भारत एक है अखंड है" वाला नारा सच में धरातल पर उतरे।भारत माता की जय।एक भारत एकजुट भारत।One India Unite India.🤝🤝🤝🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏🙏🙏
#🌞 Good Morning🌞 #👍 डर के आगे जीत👌 #🥰मोटिवेशन वीडियो #🙌 Never Give Up #लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पुण्यतिथि