श्रीनिवास रामानुजन जयंती (राष्ट्रीय गणित दिवस)

Praveen Kumar Yadav
646 views
4 months ago
आधुनिक भारत के महानतम गणितज्ञ एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी श्रीनिवास रामानुजन जी की 138 वी जयंती पर मैं उन्हे कोटिश: नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं राष्ट्रीय गणित दिवस की मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।भारत सरकार ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया है।भारत के 14वें और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887- 26 अप्रैल 1920) के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने कि घोषणा की थी। श्रीनिवास रामानुजन जी ने गणित के कई क्षेत्रों,जैसे संख्याओं के सिद्धांत (partition function),अनंत श्रृंखला (infinite series), हाइपरज्यामितीय श्रृंखला,और मॉड्यूलर फ़ंक्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया,जिसमें उन्होंने कई सूत्र और प्रमेय (theorems) विकसित किए, खासकर 'थीटा फ़ंक्शन' और 'पार्टीशन फ़ंक्शन' के लिए उनके काम ने ब्लैक होल के अध्ययन में मदद की, और उन्होंने 'रामानुजन योग' जैसी अवधारणाएं भी दीं,जिससे गणित और भौतिकी के कई रहस्यों को सुलझाने में मदद मिली।🙏🙏🙏 #🥰मोटिवेशन वीडियो #🌞 Good Morning🌞 #👍 डर के आगे जीत👌 #🙌 Never Give Up #श्रीनिवास रामानुजन जयंती (राष्ट्रीय गणित दिवस)