बलिया

Parmod Jain
754 views
2 days ago
बिहार के एक परिवार ने नव विवाहित जोड़े के लिए घर में पूजा रखी. पूजा कराने के लिए एक बाबा को बुलाया गया. पूजा के दौरान लड़के के बाप ने एक विधि-विधान में मदद करनी चाही तो बाबा ने डंडा उठाया सट से दे मारा, डंडा लड़की को लगा मैं यह देख कर हैरान हूं कि आखिर ऐसी कौन-सी पूजा होती है और इस पुजारी को किसने हक़ दिया है इस तरह डंडा मारने को , कुछ ग़लत हो रहा था तो बता सकता था लेकिन इस तरह से डंडा मारना क्या सही है? क्या डंडा मारने वाली पूजा हो रही है? #बिहार
Parmod Jain
1.2K views
5 days ago
बिहार के मधेपुरा से रक्षाबंधन के दिन हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के करीब 19 दिन बाद पति अपनी पत्नी को मायके छोड़ने निकला था। चौसा बस स्टैंड पर पत्नी के कहने पर पति मिठाई लेने गया, लेकिन वापस लौटा तो पत्नी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के बाद मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर कथित प्रेमी तक पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया। दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया। #बिहार
Parmod Jain
985 views
15 days ago
TRE 4 के प्रदर्शन में छात्रों की नारेबाजी तेज बिहार के पटना में TRE 4 के नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। छात्र जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। BPSC, BSSC और BSO पेपर लीक के मुद्दे को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। #बिहार
Parmod Jain
900 views
15 days ago
दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है . पटना के गर्दनीबाग में बैठे इन युवाओं की आवाज़ सुनेगी सरकार ? दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में भी नौजवान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं। अभ्यर्थी BSSC की भर्तियों, परीक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक व कथित अनियमितताओं पर भी जवाब मांग रहे हैं। TRE-4 को लेकर ये गुस्सा नया भी नहीं है। 8 मई को पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी। अब वही युवा गर्दनीबाग में अनशन पर बैठ गए हैं। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। #बिहार
Parmod Jain
883 views
15 days ago
दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर 18 अगस्त 2026 से छात्रों ने शिक्षक भर्ती (TRE-4) और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व महाआंदोलन शुरू कर दिया है। #बिहार