⚡ताजा अपडेट

Amit kumar
582 views
3 hours ago
🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस — आज़ादी के 80 गौरवशाली वर्ष 🇮🇳 !! #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
Newsgenix
586 views
3 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भूखे-नंगे पाकिस्तान की हकीकत भी खुलकर दुनिया के सामने आ गई। जश्न के दौरान कहीं लूट मच गई, तो कहीं लोग आपस में ही भिड़ गए। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पाकिस्तान के कराची से लेकर इस्लामाबाद जब बड़े-बड़े केक काटे गए। लाहौर के लिबर्टी मार्केट में जब आजादी का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान के झंडे की थीम वाला केक भी काटा जाना था। लेकिन केक कटने से पहले ही उसे लूटने की होड़ मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़े से केक के पास लोगों की काफी भीड़ जमा है। जैसे ही केक काटने का कार्यक्रम शुरू होता है, लोग केक के टुकड़े झपटने की होड़ में लग जाते हैं। एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में 100 किलो का केक काटे जाने के दौरान भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति देखी गई। वहीं पेशावर में कार्यक्रम के दौरान लोग एक-दूसरे पर बोतल चलाते हुए देखे गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियोज पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। कुछ लोग पाकिस्तान के जीरो सिविक सेंस को लेकर भी तंज कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने इसे शहबाज शरीफ के शासन में पाकिस्तान की गिरती आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा। #Pakistan #Newsgenix