ShareChat
click to see wallet page
search
विश्व श्रवण दिवस दुनिया भर में लोगों की सुनने की क्षमता और बहरेपन की समस्या से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नया मानक जारी किया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी यह नया मानक उन स्थानों और गतिविधियों पर लागू होता है, जहां तेज आवाज में संगीत बजाया जाता है। डब्ल्यूएचओ ने यह नया मानक विश्व श्रवण दिवस 2022 से ठीक पहले जारी किया है जो हर साल 03 मार्च को मनाया जाता है। इस बार विश्व श्रवण दिवस की थीम "जीवन भर सुनें, ध्यान से सुनें" है। लम्बे समय तक तेज संगीत और अन्य तरह के शोर के संपर्क में आने का खतरा कितना गंभीर है उसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस शोर की वजह से दुनिया में करीब 12 से 35 वर्ष के 100 करोड़ लोगों पर स्थाई तौर पर बहरा होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे न केवल उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है साथ ही शिक्षा और रोजगार की संभावनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि 2050 तक करीब 250 करोड़ लोगों की कुछ हद तक सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं इनमें से करीब 70 करोड़ लोगों को श्रवण क्षमता में सुधार के लिए इलाज की जरुरत होगी। गौरतलब है कि सुनने की क्षमता में कमी का आना अथवा बहरापन ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपनी सुनने की क्षमता खो देता है। इस बारे में डब्ल्यूएचओ के नॉन कम्युनिकेबल डिजीज डिपार्टमेंट की निदेशक बेंट मिकेलसन का कहना है कि निजी ऑडियो उपकरणों के असुरक्षित उपयोग और नाइटक्लब, बार, संगीत कार्यक्रम और खेल आयोजनों जैसे स्थलों पर तेज शोर के संपर्क में आने के कारण लाखों किशोरों और युवाओं की श्रवण क्षमता को नुकसान होने का खतरा है। उनके अनुसार यह जोखिम पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि अधिकांश ऑडियो डिवाइस, वेन्यू और इवेंट में ध्वनि का सुरक्षित स्तर क्या होना चाहिए इसका विकल्प नहीं प्रदान करते। उनके अनुसार इस नए मानक का उद्देश्य युवाओं को भीतर सुरक्षा प्रदान करना है। #जागरूकता दिवस
जागरूकता दिवस - ३ मार्च विश्व श्रवण दिवस जीवन के लिए چ66,_ ধস্রান মী মুননা (To heor for life, listen with care) ideosAAporov Motivational MWant mpmugov in TIUIUSTI ३ मार्च विश्व श्रवण दिवस जीवन के लिए چ66,_ ধস্রান মী মুননা (To heor for life, listen with care) ideosAAporov Motivational MWant mpmugov in TIUIUSTI - ShareChat