ShareChat
click to see wallet page
search
अररिया जिला के भरगामा थाना अंतर्गत शंकरपुर वार्ड संख्या 01 निवासी श्रीमती बिंदोला देवी के पुत्र मिथिलेश पासवान बीते दिनों हुए ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वर्तमान में उनका इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कल उनकी माता मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। मैंने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और तत्क्षण अस्पताल संचालक से फोन पर बात कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही मिथिलेश के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और अपने स्तर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस कठिन समय में परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मिथिलेश शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Rajesh Ranjan Pappu Yadav - ShareChat