Amit Sah
441 views 1 days ago
मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत राणा टोला निवासी रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को करीब से महसूस किया। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। इसी भावना के साथ परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। रौशन की दोनों बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने और उनकी शादी की जिम्मेदारी भी मैंने लेने का निर्णय किया है। यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक भाई के परिवार के साथ संकट की घड़ी में मजबूती से खड़े रहने का संकल्प है। जब तक रौशन को न्याय नहीं मिलता, परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता जारी रहेगी। रौशन की मौत से जुड़े आरोप बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। परिवार द्वारा बताए गए कथित घटनाक्रम, हिरासत में प्रताड़ना, चोट के निशान और करंट लगाए जाने जैसे आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच जरूरी है, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। मैंने मेडिकल बोर्ड गठित करने, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने तथा थाना परिसर के CCTV फुटेज, संबंधित लोगों की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग करता हूं। यदि दोषी कोई भी हो, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। गरीब परिवार को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में मैं पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा हूं। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
10 shares

More like this