Naman News
703 views • 5 months ago
#🆕 ताजा अपडेट #नीतीश कुमार #📰 बिहार अपडेट #बिहार की राजनीति #🏹जनता दल यूनाइटेड ✔️
बिहार की राजनीति में जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने ही सांसद गिरिधारी यादव को अयोग्य ठहराने की मांग की है। इस संबंध में जेडीयू ने ओम बिरला को नोटिस सौंपा है। लोकसभा में जेडीयू के संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत ने मंगलवार को यह नोटिस दिया।
बताया जा रहा है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गिरिधारी यादव का रुख पार्टी लाइन से अलग था, जबकि जेडीयू इस प्रक्रिया के समर्थन में थी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने साफ कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और गिरिधारी यादव इसके अपवाद नहीं हैं।
#JDU #GiridhariYadav #BiharPolitics #IndianPolitics
14 shares