DILIP SAHU
1K views 4 months ago
आसानी से घर पर बनाए 4 मजेदार सूप सभी की रेसिपी साथ में पोस्ट हैI 🥣 स्वीट कॉर्न सूप 🌽🥣 रेसिपी - 1 चम्मच मक्खन 1 कप बारीक कटी पत्तागोभी, गाजर और बीन्स 1 कप स्वीट कॉर्न नमक स्वादानुसार 1 कप सब्जी स्टार्च 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर विधि - पैन में बटर गरम करे और बारीक कटी पत्ता गोभी और गाजर , बीन्स डाल के जरा सा पकाए .2 कप पानी मिला के उबाल लें ..स्वीट कॉर्न भी डाल दे. नमक और जरा सी काली मिर्च मिलायें और 1 कप सब्जी स्टार्च ( उबली हुई सब्जी का पानी ) डालें और उबालें। एक बाउल में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर को 1 कप पानी में घोलें और पैन में मिलायें। कुछ देर उबालें और besil मिलायें और गरमागरम परोसें। 🥣टमाटर का सूप 🍅🥣 सामग्री- 6 लाल टमाटर 1 छोटा टुकड़ा अदरक 1 कटा हुआ प्याज 1 कटी हुई गाजर 1 टुकड़ा चुकंदर 1/2 चम्मच काली मिर्च नमक स्वादानुसार 2 चम्मच मक्खन 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर ब्रेड क्यूब रेसिपी - कुकर में टमाटर, अदरक, गाजर, चुकंदर, प्याज को गलने तक उबाल ले। मिक्सर में अच्छा बारीक पीस ले. और छान ले. पैन मे मक्खन गरम करें. छना हुआ टमाटर पेस्ट मिलाए और गरम करे। 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर जरा से पानी में मिक्स करे और सूप में मिला दे . काली मिर्च और नमक भी मिला दे. 5 मिनट पकाए और क्रीम और ब्रेड क्यूब के साथ सर्व करे. #Sanaz #swad #soup #foodies #homemade #indianfood 🥣मनचाऔ सूप सामग्री- 1 कटोरा बारीक़ कटी पत्तागोभी 1 बारीक़ कटी प्याज़ 1 बारीक़ कटी शिमला मिर्च 1 बारीक़ कटी गाजर 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच सोया सॉस 2 चम्मच चीनी 1 चम्मच नमक 1 चम्मच लाल मिर्च सॉस 1 चम्मच तेल 2 चम्मच अरारोट पाउडर 4 गिलास पानी 1 चम्मच विनेगर विधि- गैस पर पैन गरम होने रखें और तेल डालेI तेल गर्म होने पर अदरक लहसुन पेस्ट डाले और कुछ देर पकाएI प्याज़ डाल कर 1 मिनट पकाए सभी सब्जिया डाल कर 1/2 मिनिट पकाए फिर पानी डालेंI अब नमक,चीनी,सोया सॉस, लाल मिर्च सॉस,डाल कर 10-12 मिनट पकने देI अब अरारोट पाउडर को थोड़े से पानी में घोलकर सूप में डाले और मिलाये 5 मिनट सूप को पकने दे फिर विनेगर डालें और गैस बंद कर देI तैयार मनचाओ सूपI फ्राई नूडल्स के साथ सर्व करेI 🥣वेजिटेबल सूप 🍲 सामग्री- 1 चम्मच मक्खन 1 चम्मच कटा हुआ अदरक लहसुन 1 कप कटी हुई मिक्स सब्जियां (शिमला, मटर, गाजर, पत्ता गोभी, प्याज, बीन्स आदि) ताजा कटा हरा धनिया नमक स्वादानुसार काली मिर्च स्वादानुसार 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर विधि - सब्जियों को भाप मे हल्का पका ले या थोड़े से पानी में उबाल ले। पैन में मक्खन गरम करे. अदरक लहसुन पकाये. सब्ज़ियाँ डालें और कवर कर के 5 मिनट सिम गैस पर पकने दे... 1 कप पानी मिलाये... नमक और काली मिर्च मिलायें. 10 मिनिट पकाये... 2 चम्मच पानी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिक्स कर के मिलाये... हरा धनिया मिलाये. 5 मिनट और पकाये... तैयार है वेज सूप. #fblifestyle #recipe #snackfood #homecooking #easyrecipe #bakingrecipe #mealideas #food #cookingtips #snacks #breakfast #foodpreparation #🥣सूप रेसिपी
22 likes
12 shares

More like this