Pt,Akash kr,Pandey
619 views • 4 months ago
गहवर वन
गहवर वन के बास की आस करें शिव शेष । याकी महिमा को कहे यहाँ श्याम धेरै सरवी वेश ॥
गहवर वन श्री राधारानी की मधुर लीलाओं की ऐकान्तिक विहार स्थली है। रसिक सन्त श्री नागरीदास जी ने यहाँ निवास करते हुए श्यामा श्याम की दिव्य लीला ओं को अनेक सुन्दर पदों में व्यक्त किया। स्वामी हरिदास जी ने भी गहवर वन की लीलाओं का वर्णन किया है।
यह दिव्य वन उजाड़ पडा था। विरक्त संत श्री रमेश बाबा के 46 वर्ष के संघर्ष के बाद यह आरक्षित वन घोषित हुआ। फिर भी इसका स्वरूप दयनीय था। 2006-2010 में द ब्रज फाउण्डेशन ने इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के आर्थिक सहयोग से इसका जीर्णोद्धार किया। इसकी चार दीवारी, अन्दर के परिक्रमा मार्ग, ड्रिप-इरिगेशन व वैन्चों को बनवाया व कोलकाता के श्री कृष्ण कुमार दम्माणी के आर्थिक सहयोग से यहाँ सखियों सहित जुगलजोडी के विग्रहों को स्थापित किया गया। #🚀SC बूस्ट के साथ Views को सुपरचार्ज करें #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📢5 अक्टूबर के अपडेट 📰 #🛕महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं🚩
12 likes
15 shares