ShareChat
click to see wallet page
search
विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष 03 मार्च को सम्पूर्ण देश में विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) मनाया जाता है. विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में नामित करने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के वन्य जीवों एवं वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस खास दिवस पर विश्वभर की सरकारें वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान आोजित करती हैं. वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल अलग-अलग थीम से इस खास दिवस को मनाता है. विश्व वन्यजीव दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है. पूरे विश्व के सभी देशों के साथ इस दिन भारत में भी वन्य जीवों हेतु जागरूकता फैलाई जाती है और प्रकृति और मानव के संबंधों को दर्शाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत थाईलैंड द्वारा दुनिया के जंगली जीवों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मनाने के लिए प्रस्तावित किया गया था।। महासभा ने वन्यजीवों के पारिस्थितिक, आनुवांशिक,वैज्ञानिक, सौंदर्य सहित विभिन्न प्रकार से अध्ययन अध्यापन को बढ़ावा देने को प्रेरित किया । विभिन्न जीवों और वनस्पतियों की प्रजातियों के अस्तित्व की रक्षा भी इसका उद्देश्य कहा जा सकता है। अपने प्रस्ताव में, महासभा ने वन्यजीवों के आंतरिक मूल्य और पारिस्थितिक, आनुवांशिक, सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन और सौंदर्य सहित विभिन्न योगदानों की पुष्टि की, ताकि सतत विकास और मानव कल्याण हो । #जागरूकता दिवस
जागरूकता दिवस - विश्न्यजीव दिवस 03 March वन्य जीव हमारे पर्यावरण की शोभा हैं। आइये, इस दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प कि मानव और प्रकृति के कल्याण हेतु वन्यजीवों तथा वनस्पतियों के सरक्षण की दिशा में जागरूकता को बढ़ावा देंगे। विश्न्यजीव दिवस 03 March वन्य जीव हमारे पर्यावरण की शोभा हैं। आइये, इस दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प कि मानव और प्रकृति के कल्याण हेतु वन्यजीवों तथा वनस्पतियों के सरक्षण की दिशा में जागरूकता को बढ़ावा देंगे। - ShareChat